फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   NCP expels 18 corporators of Ahmednagar Municipal Corporation who voted for BJP

महाराष्ट्र: केवल 14 पार्षदों वाली भाजपा को जिताने वाले 18 पार्षदों को एनसीपी ने पार्टी से निकाला

Sat, 12 Jan 2019 09:07 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
NCP expels 18 corporators of Ahmednagar Municipal Corporation who voted for BJP
एनसीपी प्रमुख शरद पवार और तारिक अनवर (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के अहमदनगर नगर निगम में महापौर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) ने अपने सभी 18 नवनिर्वाचित पार्षदों को शनिवार को निष्कासित कर दिया। पार्टी के अहमदनगर जिला प्रमुख को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



पिछले महीने एनसीपी के 18 पार्षदों ने भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार बाबासाहेब वकाले के पक्ष में मतदान किया था, जिसके कारण 68 सदस्यीय अहमदनगर नगर निगम में महज 14 पार्षद होने के बावजूद भाजपा यह चुनाव जीत गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का चुनाव 10 दिसंबर को हुआ था। नगर निगम में शिवसेना के सर्वाधिक 24 पार्षद थे। प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शनिवार को बताया कि अहमदनगर में महापौर के चुनाव में इन 18 पार्षदों ने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को शोकॉज करते हुए इसकी वजह बताने को कहा गया था, जिसका किसीन ने जवाब नहीं दिया। इसी कारण पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि अहमदनगर जिला राकांपा प्रमुख माणिकराव विधाते को उनके पद से हटा दिया गया है क्योंकि वह प्रदेश पार्टी नेतृत्व को पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में बताने में नाकाम रहे।

नगर निगम में एनसीपी का प्रतिनिधित्व खत्म

पाटिल ने बताया कि विधाते ने भी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इधर, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि यह सच है कि इस फैसले के कारण पार्टी की नगर निगम में कोई मौजूदगी नहीं रहेगी, लेकिन कोई भी पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करके अपनी मनमानी नहीं कर सकता। इस संबंध में हमें कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।

इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि इस घटनाक्रम को उन्होंने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस संबंध में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed