फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief sharad yadav targets PM narendra modi over his comments on nehru and gandhi

नेहरू-गांधी पर PM के बयान पर शरद पवार नाराज, बोले- पद की बनी रहनी चाहिए गरिमा

Thu, 22 Feb 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 22 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
NCP chief sharad yadav targets PM narendra modi over his comments on nehru and gandhi
शरद पवार - फोटो : getty

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए बयान देने चाहिए। हाल ही में संसद में प्रधानमंत्री की ओर से नेहरू और गांधी परिवार पर दिए गए बयान का विरोध जताते हुए पवार ने कहा कि देश निर्माण करने वाले नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाना सही नहीं है।  

विज्ञापन


मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में पार्टियों के बीच बयानबाजी होती हैं, लेकिन पीएम पद पर बैठे नेता को इसकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि नेहरू ने देश निर्माण में कोई भूमिका नहीं निभाई।'
विज्ञापन


राजनीति में बयानबाजी जारी रहती है, लेकिन हदें पार नहीं होनी चाहिए। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए शरद ने कहा कि अटल जी ऐसी शख्सियत थे, जो सभी का सम्मान करते थे। हालांकि, शरद ने पीएम मोदी का नाम नहीं लिया, लेकिन जब ठाकरे ने साफ शब्दों में पीएम मोदी का नाम लिया तो पवार इस बात पर हंस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार ने पीएम पर सिर्फ गुजरात के विकास का आरोप लगाया और कहा कि अगर कोई मेहमान विदेश से आता है, तो दो चीजें जरूर होती है- पहली पीएम मोदी से गले मिलना और दूसरा गुजरात दौरा। इतना ही नहीं इस सरकार में मंत्री अपने फैसले नहीं ले पाते हैं, उन्हें पीएम मोदी की हां या ना का इंतजार करना पड़ता है।


पवार ने कहा कि कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही है, लेकिन यह भी सच है कि बीजेपी को टक्कर देने की हिम्मत इस देश में कांग्रेस के पास ही है। राहुल गांधी के हाथों में कमान देना सही फैसला है और वे कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed