शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ा: अजित पवार को छोड़ NCP के सभी नेताओं की अपील- इस्तीफा वापस लें साहिब
अजीत ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। ऐसे इस्तीफे का एलान सही नहीं है। पार्टी नेताओं की बैठक होगी।
विस्तार
एनसीपी चीफ शरद पवार के पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफे के एलान ने राज्य की सियासत में हंगामा मचा दिया है। ऐसे में कयास शुरू हो गए हैं कि शरद पवार ने अगर अपना फैसला नहीं बदला तो एनसीपी का अगला बॉस कौन होगा। इस बीच शरद पवार के भतीजे अजित पवार सहित अन्य नेताओं ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
इस्तीफे का एलान सही नहीं
अजीत ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। ऐसे इस्तीफे का एलान सही नहीं है। पार्टी नेताओं की बैठक होगी। परिवार के सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पार्टी की मुख्य समिति इस्तीफे को लेकर फैसला करेगी। हम उम्मीद जताते हैं कि पवार अपने इस्तीफे पर राकांपा समिति के फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पवार चाहते हैं कि नए नेतृत्व को मौका मिले।
अजीत ने कहा कि पार्टी का काम ऐसे ही चलता रहेगा। शरद पवार का साथ हमारे संग है। उन्होंने कहा कि पवार साहिब ने पद छोड़ा है, पार्टी नहीं। वह हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
जयंत पाटिल भावुक दिखे
वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने इस्तीफे की घोषणा करने से पहले किसी को नहीं बताया था। हमें उम्मीद है कि पवार अपने इस्तीफे पर फिर विचार करेंगे। साथ ही जयंत पाटिल ने कहा कि पवार के बिना जनता के पास कैसे जाएंगे। इतना कहते ही पाटिल रोने लगे।
#WATCH | NCP leader Jayant Patil breaks down after party chief Sharad Pawar announces that he will step down as party president. pic.twitter.com/nDCu9iX2OG
— ANI (@ANI) May 2, 2023
पवार के बिना पार्टी नहीं चल पाएगी
सुनील तटकरे ने कहा कि पवार के बिना पार्टी नहीं चल पाएगी। जबकि छगन भुजबल ने शरद पवार से विनती की है कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस ले लें। साथ ही उन्होंने कहा कि आखिर निर्णय वही मान्य होगा, जो पवार लेंगे।
समर्थकों में दिखी निराशा
उनके समर्थकों ने निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि पवार ने उन्हें कभी निराश नहीं किया, लेकिन आज कर दिया है। लोगों ने कहा कि कमेटी यहीं पर है, आप निर्णय लें। हम सभी को धक्का लगा है। महाराष्ट्र की जरूरत को ध्यान में रखें तो 60 साल तक आपने जिम्मेदारी निभाई लेकिन आज आपने यह अप्रिय निर्णय ले लिया।
समर्थकों ने आगे कहा कि आप हमारे साथ हैं, लेकिन आपके बिना पार्टी नहीं चला पाएंगे। आप इस पर विचार करें। हमें लग रहा है कि ये पुस्तक विमोचन हुआ ही न होता तो ठीक रहता। आपने कभी किसी को नाराज नहीं किया, लेकिन आज आपने हम सभी को नाराज कर दिया।
पवार साहब राज्य की राजनीति की आत्मा
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि एक समय गंदी राजनीति और आरोपों से तंग आकर शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे ने भी शिवसेना प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसा लगता है कि इतिहास ने खुद को दोहराया है, लेकिन शिवसैनिकों के प्यार के कारण उनको अपना फैसला वापस लेना पड़ा। राउत ने कहा कि बालासाहेब की तरह पवार साहब भी राज्य की राजनीति की आत्मा हैं।
इस्तीफा क्यों दिया यह हम नहीं बता सकते
शरद पवार के फैसले के बाद राकांपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद सुप्रिया सुले ने उनकी बात शरद पवार से कराई। इस दौरान पवार ने कहा कि आप जो सब यहां बैठे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि सभी भोजन करो। फिर मैं आपसे बात करने आऊंगा। सुप्रिया सुले और अजित पवार ने कहा कि भोजन करो। भोजन की व्यवस्था की है। खा-पीकर आओ। चाय-नाश्ता करो, तब तक हम कोई रास्ता निकालकर आते हैं।
Mumbai: NCP leaders Supriya Sule, Ajit Pawar along with several other party leaders hold talks with protesting party workers in the aftermath of the announcement of resignation by party chief Sharad Pawar. pic.twitter.com/EUjKWiRWaH
— ANI (@ANI) May 2, 2023