फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief Sharad Pawar advocates unity of Opposition parties for the 2024 elections Common Minimum Program

United Opposition: शरद पवार ने फिर की विपक्षी एकता की वकालत, कहा- सभी को एक साथ आने की जरूरत

Wed, 31 Aug 2022 05:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 31 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत सभी को एक साथ आने और मोदी सरकार का मुकाबला करने के बारे में सोचना चाहिए। 

विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar advocates unity of Opposition parties for the 2024 elections Common Minimum Program
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राकांपा ने एक बार फिर विपक्षी एकता की वकालत की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार के खिलाफ सभी को एक साथ आना होगा। एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत सभी को एक साथ आने और मोदी सरकार का मुकाबला करने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत एक साथ चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा का मकसद केवल छोटे दलों को सत्ता से बाहर करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने 2014 के आम चुनाव के समय से कई वादे किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। आम गैर-भाजपा दलों को एक साथ लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वह अपनी उम्र के कारण कोई जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते हैं। ऐसे में आज एक बार फिर उनका विपक्षी एकता की वकालत करना नए सियासी समीकरण की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से किया था मना
इससे पहले शरद पवार ने विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से मना कर दिया था। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव से पहले 15 जून को विपक्ष की एक बड़ी बैठक हुई थी। इसमें 17 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था।


ममता ने कहा था- शरद पवार के नाम पर पूरा विपक्ष एकजुट
बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि अगर एनसीपी प्रमुख शरद पवार हां करें तो उन्हें विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना दिया जाएगा। शरद पवार के नाम पर पूरा विपक्ष एकजुट है। इस पर शरद पवार ने कहा था कि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की दौड़ में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed