फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP activist Yashaswini Mahila Brigade Rekha Bhausaheb Jare killed by two bikers after tiff in Ahmednagar

महाराष्ट्र: बाइक ओवरटेक करने पर यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष का बीच सड़क काटा गला

Tue, 01 Dec 2020 11:33 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 01 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
NCP activist Yashaswini Mahila Brigade Rekha Bhausaheb Jare killed by two bikers after tiff in Ahmednagar
रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Rekha Bhausaheb Jare

यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल की दो अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुई। अहमदनगर पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम अहमदनगर-पुणे हाइवे पर दो अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


रेखा को अहमदनगर की प्रभावशाली महिला नेताओं में गिना जाता था। वह सामाजिक मुद्दों को लेकर आंदोलन करने के लिए जानी जाती थीं। इसके अलावा रेखा एनसीपी में भी सक्रिय थीं। हत्या के बाद जिले में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस ने इसे रोड-रेज मानकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



बाइक ओवरटेक करने पर हुआ विवाद
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 8.20 पर हुई, जब रेखा जरे अपनी मां, बेटे और एक मित्र के साथ पुणे से अमहदनगर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी कार ने पारनेर के जटेगांव घाट पर मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया जिसके बाद आरोपी आगे बढ़े और सड़क के बीच में अपने दोपहिया वाहन खड़ा कर दिया। जिसके बाद रेखा ने कार को रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। कार में मौजूद रेखा के परिवार के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन बहस जारी रही। उन्होंने बताया, बहस के दौरान, मोटरसाइकिल सवारों में से एक ने कथित तौर पर चाकू निकाला और जरे का गला काट दिया जिसके बाद वह गिर गईं। 

वारदात को अंजाम देकर आराम से निकले आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया था। उधर, वारदात के बाद बाइक सवार दोनों हत्यारे आराम से वहां से निकल गए और भीड़ होने के बावजूद किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।


दो टीमें गठित, सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। दोनों टीमें बाइक सवार आरोपियों को ढूंढने में जुट गई हैं। इसके अलावा, हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि कोई सुराग हासिल हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच में जुट गई है कि कहीं ये हमला प्रायोजित तो नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed