फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCERT pirated Books Police Action 29 FIR in last 14 months UP Samalkha Haryana IIT Kanpur Hindi News Update

NCERT Pirated Books: 14 महीने, 29 FIR... अब तक 20 करोड़ की किताबें-मशीन जब्त; नकली पर नकेल के लिए IIT से मदद

Tue, 03 Jun 2025 02:35 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 03 Jun 2025 02:35 AM IST
सार

एनसीईआरटी ने कहा है कि यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों में बीते 14 महीने तक चली कार्रवाई के दौरान पांच लाख नकली पाठ्यपुस्तकों को जब्त किया गया है। पुलिस के पास रिकॉर्ड 29 एफआईआर दर्ज कराई गई है। एनसीईआरटी ने बताया कि राज्यों में कार्रवाई के दौरान जब्त पुस्तकें, कागज और मशीनें का मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये आंका गया है।

विज्ञापन
NCERT pirated Books Police Action 29 FIR in last 14 months UP Samalkha Haryana IIT Kanpur Hindi News Update
NCERT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का बड़े पैमाने पर देशभर के स्कूलों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, एक चौंकाने वाले मामले में पांच लाख नकली पाठ्यपुस्तकों की पहचान कर पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया है। बीते 14 माह में हुई यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में हुई है।

विज्ञापन


20 करोड़ रुपये से अधिक का मामला, अब तक 29 एफआईआर दर्ज
एनसीईआरटी ने पिछले 14 महीनों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की पांच लाख नकली पाठ्यपुस्तकें, भारी मात्रा में छपाई कागज और मशीनें जब्त की हैं। एनसीईआरटी ने सोमवार को कहा कि विभिन्न राज्यों की पुलिस की मदद से इस दौरान नकली पाठ्यपुस्तकों के गोदाम मालिकों और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ रिकॉर्ड 29 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार लाख फर्जी छात्रों के नाम पर घोटाला... छह साल बाद भी जांच पूरी नहीं, सीबीआई ने मांगा और समय
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के मुजफ्फरनगर में गोदाम पर छापेमारी
एनसीईआरटी के मुताबिक, उसने पाठ्यपुस्तकों की चोरी के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है, जो कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत एक संज्ञेय अपराध है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत एनसीईआरटी ने यूपी पुलिस के साथ मुजफ्फरनगर में एक गोदाम पर छापा मारा और 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.5 लाख से अधिक एनसीईआरटी की नकली पाठ्यपुस्तकें जब्त की गईं।

ये भी पढ़ें- CBI Arrest IRS Officer: 25 लाख की रिश्वत लेते आयकर का अतिरिक्त महानिदेशक गिरफ्तार, मोहाली में हुई कार्रवाई

हरियाणा में भी छापेमारी, नकली किताबों पर नकेल के लिए क्यूआर कोड...
मुजफ्फरनगर में किताबों से भरा एक ट्रक और दो कारें, साथ ही बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेटें भी जब्त कीं। इसी क्रम में समालखा (हरियाणा) में एक प्रिंटिंग प्रेस पर भी छापा मारा गया और बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेट और मशीनरी जब्त की गईं। एनसीआरटी के मुताबिक, नकली पाठ्यपुस्तकों पर काबू पाने के लिए आईआईटी कानपुर में विकसित प्रौद्योगिकी-आधारित एंटी-पायरेसी समाधान क्यूआर कोड को पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed