{"_id":"5aec14fd4f1c1b63098b7e4d","slug":"ncert-issued-new-guidelines-for-play-school-and-changed-study-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT गाइडलाइन: प्ले स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर नहीं इन चीजों पर दिया जाएगा ध्यान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
NCERT गाइडलाइन: प्ले स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर नहीं इन चीजों पर दिया जाएगा ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 May 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से प्ले स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके मुताबिक बच्चों की पढ़ाई के बजाय उनके व्यवहार पर ध्यान दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीचर बच्चों की रोज की छोटी से छोटी आदत पर नजर बनाए रखेंगे, जैसे उनके अंदर शेरयरिंग-केयरिंग भावनाएं है या नहीं। बच्चे अपने सामान का ख्याल रख पाते हैं या नहीं, बच्चा दिए जाने वाले स्टडी मैटेरियल का कैसे इस्तेमाल करता है?
विज्ञापन
साथ पढ़ने वाले सहपाठियों के प्रति उसका व्यवहार कैसा है, वह उनसे लड़ता-झगड़ता तो नहीं है। बच्चा अपनी पेंसिल, कलर्स वगैरह अपने साथियों को इस्तेमाल करने देता है कि नहीं? जल्दी गुस्सा तो नहीं होता? स्कूल आने पर बच्चा ज्यादा चिड़चिड़ाता तो नहीं है? टीचर के दिए टास्क को लेकर, होमवर्क में और लर्निंग में बच्चा कितना एक्टिव है?
विज्ञापन
टीचर्स को बच्चों की आदतों के आधार पर रिपोर्ट कार्ड तैयार करनी होगी।
बदलाव का कारण है ये
दरअसल, आजकल बच्चों के व्यवहार की बेहतर नींव के बजाय उनकी पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया जाता है।खास बात है कि इस कदम से मासूमों पर पढ़ाई के बोझ को कम किया जा सकेगा। एनसीईआरटी का कहना है कि बच्चों पर पढ़ाई बोझ ज्यादा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी की जारी ड्राफ्ट में लिखा गया है कि टीचर बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें और रोज इस संदर्भ में नोट तैयार करें। बच्चों के माता-पिता को भी इसकी रोज जानकारी दी जाएगी। टीचर को बच्चे की हर हरकत पर पैनी नजर बनाए रखनी होगी फिर वह चाहे पेंसिल पकड़ना ही क्यों न हो?