फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB Zonal Director Sameer Wankhede statement over allegations made against him by Prabhakar Sail

क्रूज ड्रग्स मामला: समीर वानखेड़े एनसीबी दफ्तर पहुंचे, आरोपों पर कहा- मुझे कुछ भी कहने की जरूरत नहीं

Thu, 28 Oct 2021 10:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 10:44 AM IST
सार

क्रूज ड्रगस मामले में गवाह प्रभाकर सेल द्वारा गंभीर आरोप लगाने के बाद एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े से बुधवार को पूछताछ हुई।

विज्ञापन
NCB Zonal Director Sameer Wankhede statement over allegations made against him by Prabhakar Sail
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI

विस्तार

क्रूज ड्रग्स केस की जांच करने के दौरान वसूली के आरोपों का सामना कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े गुरुवार को एसीबी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान  मीडिया ने जब उनसे इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने किसी भी तरह का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े से एनसीबी विजिलेंस की टीम ने बुधवार को साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की थी। एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि इस दौरान वानखेड़े ने अधिकारियों को दस्तावेज भी सौंपे। जरूरत पड़ने पर उनसे आगे की पूछताछ भी की जाएगी। जब तक कि उनके खिलाफ लगे आरोपों का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता वह क्रूज शिप ड्रग्स मामले में जांच अधिकारी बने रहेंगे।

विज्ञापन


प्रभाकर सेल ने वानखेड़े और केपी गोसावी पर लगाए थे आरोप
बता दें कि क्रूज ड्रग्स मामले में एक और गवाह प्रभाकर सेल ने खुलासा किया था कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए केपी गोसावी नाम के शख्स ने फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था। केपी गोसावी ने 8 करोड़ रुपए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही थी।
विज्ञापन


मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार
आर्यन खान केस में मुख्य गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोसावी पर यह कार्रवाई धोखाधड़ी मामले में की गई है। पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। किरण गोसावी को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है जिसमें वह फरार था। 2019 में, पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था। जिसके बाद से वह लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। 14 अक्तूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है: किरण गोसावी
वहीं हिरासत में लेने से पहले मुख्य गवाह गोसावी ने कहा कि प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है। मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है। प्रभाकर सेल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट और चैट सबकुछ जारी की जानी चाहिए जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed