फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB seizes heroin worth Rs 24 cr from South African national at Mumbai airport

एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : मुंबई एयरपोर्ट से 24 करोड़ की हेरोइन जब्त, दक्षिण अफ्रीका का नागरिक गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 12:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Apr 2022 12:22 PM IST
सार

जब्त हेरोइन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 24 करोड़ रुपये बताया गया है। 

विज्ञापन
NCB seizes heroin worth Rs 24 cr from South African national at Mumbai airport
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 3.98 किलो हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन

 जब्त हेरोइन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 24 करोड़ रुपये बताया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एनसीबी मुंबई जोन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को यह कार्रवाई की। पकड़ा गया यह व्यक्ति जोहानिसबर्ग से आया था। वह लाल रंग के ट्रॉली बैग में हेरोइन लेकर आया था। 

विज्ञापन

ट्रॉली बैग की जांच के दौरान बैग में हेरोइन के चार पैकेट मिले। ये बैग में बनाई गई विशेष खोल में छिपाकर रखे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि 2021 में भी एनसीबी ने दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला के पास से 3.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। उसे भी मुंबई एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed