फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncb arrested 17 so far in cruise drugs party case

ड्रग्स केस: क्रूज पार्टी मामले में अब तक 17 गिरफ्तार, एनसीबी लगातार कर रही कार्रवाई

Thu, 07 Oct 2021 01:26 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 01:26 AM IST
सार

कार्डिलिया क्रूज पर ड्रग पार्टी मामले में गिरफ्तारियां बढ़ती जा रही है साथ ही एनसीबी भी जगह-जगह पर छापेमारी कर मादक पदार्थों से जुड़े लोगों को हिरासत में ले रही है।

विज्ञापन
ncb arrested 17 so far in cruise drugs party case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से एक क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में मादक पदार्थों के एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने मंगलवार रात उपनगर पवई से तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 17 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन

    
अधिकारी के अनुसार कार्डिलिया क्रूज से गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया था। एनसीबी इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के आयोजकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आर्यन खान के अलावा, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नूपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, क्रूज पर इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर. एम. नार्लिकर ने 14 अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। एजेंसी ने पहले कहा था कि उसने श्रेयस नायर, मनीष राजगरिया और एविन साहू को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 15 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने यहां डोंगरी इलाके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बताया कि आरोपी राजस्थान के निवासी हैं और वे शहर में अपने ग्राहकों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचने आए थे।

अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस के अपराध शाखा की एएनसी ने दोनों आरोपियों को दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान, एएनसी के दल को आरोपियों के पास से लगभग सात किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गुजरात में 3000 किलो हेरोइन पकड़े जाने की जांच एनआईए ने संभाली
गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर पकड़ी गई 2988 किलो हेरोइन की खेप की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथों में लिया। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद मचावरम सुधाकरण, दुर्गा पीवी गोविंदराजू, राजकुमार और अन्य के खिलाफ आईपीसी, एनडीपीएस और यूएपीए के तहत दर्ज मामले की जांच एनआईए ने शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि यह मादक पदार्थ अफगानिस्तान से अर्ध प्रसंस्कृत टेलकम पाउडर के पत्थर की शक्ल में मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा था।

त्रिपुरा में 61 लाख रुपये कीमत की 410 किलो भांग जब्त
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) त्रिपुरा और राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में त्रिपुरा के भुट्टांग बारी गांव मेें तीन घरों से 61.50 लाख रुपये मूल्य की 410 किलो वजनी भांग की बड़ी खेप जब्त की।

एक अधिकारी ने बताया, खुफिया जानकारी के आधार पर गांव में सूखी भांग की बड़ी खेप के भंडारण के संबंध में बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान जांच टीम ने 2.16 लाख रुपये मूल्य की बीड़ी के 1080 पैकेट भी जब्त किए। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत करीब 63.66 लाख रुपये आंकी गई है।


उन्होंने बताया, मामले में दिलीप देबबर्मा, मनेंद्र देबबर्मा और बिमल साहा के खिलाफ घर में नशीले पदार्थ छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और जब्त नशीले पदार्थ को आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई के पास जमा कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed