फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NBCC will give a new proposal to JP to complete the projects, Supreme Court gave three weeks time

एनबीसीसी जेपी को परियोजनाएं पूरी करने का नया प्रस्ताव देगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया तीन हफ्ते का वक्त

Fri, 06 Sep 2019 05:47 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
NBCC will give a new proposal to JP to complete the projects, Supreme Court gave three weeks time
नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन - फोटो : PTI

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (एनबीसीसी) जेपी की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए नया प्रस्ताव देने के लिए तैयार है। एनबीसीसी ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को बताया कि प्रस्ताव में यह बताया जाएगा कि परियोजनाओं को कैसे और कितने समय में पूरा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

 
न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने एनबीसीसी को तीन हफ्ते के भीतर सीलबंद लिफाफे में प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल माधवी दीवान ने पीठ से कहा कि वित्त मंत्रालय भी एनबीबीसी को प्रस्ताव बनाने के काम में मदद करेगा। 
विज्ञापन


वहीं पीठ ने घर खरीदार समेत अन्य से कहा कि अगर वे एनबीसीसी को सुझाव देना चाहते हैं तो एक सप्ताह में दे दें। गौरतलब है कि गत तीन सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एनबीसीसी को दो दिनों के भीतर यह बताने के लिए कहा था कि क्या वह जेपी की परियोजनाओं को टेकओवर करने के लिए नया प्रस्ताव देगी या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed