छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का लैंडमाइन ब्लास्ट, CRPF के 9 जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है। नक्सलियों ने इस घटना को लैंडमाइन के जरिए अंजाम दिया है। इस घटना के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए हैं। वहीं 4 जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को जगदलपुर और रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गाय है। बता दें कि अभी एक दिन पहले यानी कल ही मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रभावित इलाकों का मोटरसाइकिल से दौरा किया था। घटना पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है, वहीं सीआरपीएफ के डीजी से भी बात की है।
Nine people have died in the attack, the injured are being brought to Jagdalpur or Raipur. It is really unfortunate that we lost these brave men: DM Awasthi, Special DG Naxal Operations on Sukma attack. pic.twitter.com/vKmlA3VtOa
— ANI (@ANI) March 13, 2018विज्ञापन
हाल ही में 29 नक्सलियों ने किया है सरेंडरMy heartfelt condolences to the families of those personnel who lost their lives in Sukma blast. I pray for the speedy recovery of the injured jawans. I spoke to DG CRPF regarding the Sukma incident and asked him to leave for Chhattisgarh, tweets HM Rajnath Singh. (File Pic) pic.twitter.com/43BxXvofth
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 13, 2018
इस हमले से पहले 8 मार्च को सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से आए 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इस आत्मसमर्पण में 11 महिलाएं शामिल थीं। 18 फरवरी की मुठभेड़ में यहीं 20 नक्सलियों को मार गिराया गया था। जिसमें 2 जवान शहीद हुए थे। पिछले काफी समय से नक्सिलों और सेना के बीच यहां स्थिति तनावपूर्ण चल रही है। इसके लिए सेना द्वारा विशेष टास्क फोर्स भी गठित की गई है।
#FLASH Eight personnel of CRPF's 212 bn lost their lives in an IED blast by Naxals in Kistaram area of #Chhattisgarh's Sukma. pic.twitter.com/pg0Z5E53qb
— ANI (@ANI) March 13, 2018
पिछले साल भी नक्सलियों ने किया था बड़ा हमला
पिछले साल भी मार्च में ही नक्सलियों ने यहां बड़ा हमला किया था। उस समय बस्तर में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया था। उस हमले में भी 11 जवान शहीद हुए थे। जिनको मारकर नक्सलियों द्वारा लूटा गया था।