फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naxalite money was caused by violence in Bhima-Koregaon

नक्सलियों के पैसे से हुई थी भीमा-कोरेगांव में हिंसा, पुलिस का दावा, छापेमारी में मिले सबूत

Fri, 08 Jun 2018 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Fri, 08 Jun 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
Naxalite money was caused by violence in Bhima-Koregaon
(फाइल फोटो)
पुणे के भीमा-कोरेगांव हिंसा में नक्सलियों के पैसे का इस्तेमाल किया गया था। छापेमारी में जब्त किए गए कागजात इसके सबूत हैं। इसी सबूत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम ने यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कदम ने कहा कि 1 जनवरी 2018 को भीमा-कोरेगांव में हुई जातीय हिंसा एलगार परिषद के प्रमुख आयोजक सुधीर ढवले सहित गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों के नक्सलियों से संबंध हैं। लेकिन, इस कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य 250 संगठनों का नक्सलियों से कोई संबंध सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


पुणे पुलिस ने बुधवार को मुंबई के गोवंडी इलाके से सुधीर ढवले, नागपुर से वकील सुरेंद्र गडलिंग, महेश राउत और प्रो. सोमा सेन के अलावा दिल्ली से रोना विल्सन को गिरफ्तार किया था। कदम ने कहा कि रोना विल्सन के दिल्ली स्थित उनके फ्लैट से पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। विल्सन के कंप्यूटर में पुलिस को एक पत्र मिला है जिसे फरार नक्सली नेता मिलिंद तलतुंबडे ने लिखा है। यह पत्र जनवरी महीने में भेजा गया था। इस पत्र में कांग्रेस के कुछ नेताओं और भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाती भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के नाम का उल्लेख है।
विज्ञापन


क्या है मामला

पिछले साल 31 दिसंबर को पुणे के शनिवार वाड़ा में ब्रिटिश सेना और पेशवा बाजीराव द्वितीय के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध की 200वीं वर्षगांठ पर एलगार परिषद आयोजित किया गया था। इस दिन दलित नेता ब्रिटिश फौज की जीत का जश्न मनाते हैं। उनका मानना है कि ब्रिटिश फौज में महार टुकड़ी ने यह जीत दर्ज की थी। इस परिषद के बाद झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद पूरा महाराष्ट्र जातीय हिंसा की चपेट में आ गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed