फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy submitted proposal to alter rank nomenclature after induction of women sailors: Admiral Kumar

Indian Navy: महिला नाविकों के शामिल होने के बाद पदनाम बदलने की जरूरत, नौसेना का रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव

Tue, 05 Mar 2024 10:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 10:52 PM IST
सार

Indian Navy: एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि महिलाएं सी-मेन नहीं हो सकती हैं। इसलिए रैंक में लैंगिक तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए 'नौसैनिक वर्ग-I' या 'नौसैनिक वर्ग-II' जैसे पदनामों का प्रस्ताव दिया गया है। 

विज्ञापन
Navy submitted proposal to alter rank nomenclature after induction of women sailors: Admiral Kumar
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि अब महिला नाविकों के सेवा में होने के कारण विभिन्न पदनामों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसकी मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंपा गया है। वह मंगलवार को उत्तरी गोवा के वेरेम में नेवल वॉर कॉलेज (एनडब्ल्यूसी) के नए प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। 

विज्ञापन

'भविष्य में नौसेना प्रमुख होगी महिला'
एडमिरल कुमार ने अपने संबोधन में लैंगिक तटस्थता की दिशा में नौसेना में हुए बदलाव पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में एक महिला नौसेना प्रमुख होगी। उन्होंने कहा, "हम सभी भूमिकाओं और सभी रैंकों में महिलाओं की भर्ती कर रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि 30-35 साल बाद हमारे पास नौसेना स्टाफ की प्रमुख एक महिला होंगी, जो आप सभी से बात करेंगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों है पदनाम में बदलाव की जरूरत
उन्होंने गोवा स्थित एक जहाज में महिला कमांडिंग अधिकारी की तैनाती और रैंकों के भीतर महिला नाविकों की शुरुआत का जिक्र किया। एडमिरल कुमार ने कहा, "महिलाएं सी-मेन नहीं हो सकती हैं। इसलिए रैंक में लैंगिक तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए 'नौसैनिक वर्ग-I' या 'नौसैनिक वर्ग-II' जैसे पदनामों का प्रस्ताव दिया गया है।" 

विज्ञापन

'डेढ़ साल के भीतर 1124 महिला नाविक'
नौसेना प्रमुख ने कहा, "हमारे पास पिछले साल से पहली बार रैंक में महिलाएं हैं और डेढ़ साल के भीतर हमारे पास 1124 महिला नाविक हैं। वे जल्द ही जहाजों पर सवार होने जा रही हैं।" उन्होंने कहा, "यह उन सभी पुरानी चीजों को हटाने का प्रयास है, जो हमें औपनिवेशिक विरासत में मिली हैं।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed