{"_id":"5745e6dc4f1c1b2c3e6907f9","slug":"navy-send-eves-teaser-officer-on-force-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी नौसेना अधिकारी को भेजा गया छुट्टी पर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छेड़छाड़ के आरोपी नौसेना अधिकारी को भेजा गया छुट्टी पर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 11:24 PM IST
सार
- महिला अधिकारी ने कमांडर रैंक के अधिकारी पर लगाया है छेड़छाड़ का आरोप
- आरोपी डॉक्टर को इस साल विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया
विज्ञापन
महिला
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसेना की एक कनिष्ठ महिला अधिकारी ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी पर दो बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी को छुट्टी पर भेजकर उनके खिलाफ बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। महिला अधिकारी ने कहा है कि एक बार एक वरिष्ठ एडमिरल के घर पर उनके साथ छेड़छाड़ की गई। नौसेना सूत्रों ने बताया कि यह घटना इसी महीने की है।
विज्ञापन
नौसेना के प्रवक्ता डीके शर्मा ने कहा कि हमने मामले पर संज्ञान लिया है और इसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है, जिसकी जल्दी ही रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने कहा कि नौसेना में इस तरह के मसलों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि महिला लेफ्टिनेंट स्तर की अधिकारी हैं। उन्होंने कमांडर रैंक के एक सर्जन पर दो बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एक सीनियर एडमिरल के घर पर एक बार उनके साथ छेड़छाड़ की गई। उस वक्त एडमिरल विशाखापट्टनम में तैनात थे। उन्होंने अपनी 95 वर्षीय मां की जांच के लिए डॉक्टर की टीम को अपने घर बुलाया था। आरोपी डॉक्टर को इस साल विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया था।
विज्ञापन