{"_id":"60b40b06ac55ad3cf819f2d4","slug":"navy-made-its-helicopter-an-air-ambulance-to-help-critical-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद: गंभीर रोगियों की मदद लिए नौसेना ने अपने हेलिकॉप्टर को बनाया एयर एम्बुलेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदद: गंभीर रोगियों की मदद लिए नौसेना ने अपने हेलिकॉप्टर को बनाया एयर एम्बुलेंस
Mon, 31 May 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 May 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना ने मुश्किल हालातों में भी गंभीर रोगियों को बाहर निकालने के लिए अपने ऑल वेदर हेलिकॉप्टर को एयर एम्बुलेंस में बदल दिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने रविवार को बताया, भारतीय नौसेना ने गोवा के नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस हंसा में एक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) पर चिकित्सा देखभाल इकाई (एमआईसीयू) बनाई। एमआईसीयू को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से आईएनएस हंसा में आईएनएएस 323 से एएलएच एमके-ईईई पर स्थापित किया गया ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, एएलएच एमके-ईईई, एक ऑल वेदर एयरक्राफ्ट है, जो एमआईसीयू से लैस है। इसकी मदद से अब भारतीय नौसेना प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी गंभीर रोगियों को हवाई मार्ग से निकालने का काम कर सकती है। एमआईसीयू में डिफाइब्रिलेटर, मल्टीपारा मॉनिटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ इन्फ्यूजन और सिरिंज पंप के दो सेट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इसमें रोगी के मुंह या वायुमार्ग में स्राव को साफ करने के लिए एक सक्शन सिस्टम भी है। सिस्टम को विमान की बिजली आपूर्ति पर संचालित किया जा सकता है और इसमें चार घंटे का बैटरी बैकअप भी है।