Drishti 10 Starliner: नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया स्वदेशी ड्रोन, PAK-चीन के खतरे से निपटने के लिए ये खूबियां
स्वदेशी निर्मित दृष्टि 10 स्टारलाइनर लॉन्च किया गया। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यह भारतीय नौसेना की क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। अनावरण समारोह में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना दो दशकों से अधिक समय से यूएवी का संचालन कर रही है। दृष्टि-10 जैसे ड्रोन के स्वदेशीकरण से हमें इन क्षमताओं को स्वदेशी रूप से प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Indian Navy chief Admiral R Hari Kumar unveils the Drishti 10 Syarliner drones manufactured by Adani Defence in Hyderabad.
विज्ञापन
The firm said the drone is an advanced Intelligence, Surveillance and Reconnaissance (ISR) platform with 36 hours of endurance, 450 kgs payload… pic.twitter.com/65DfgMxgXAविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 10, 2024
जानिए क्या है दृष्टि 10 स्टार लाइनर
- 450 किलोग्राम पेलोड क्षमता
- अदाणी डिफेंस ने किया विकसित
- मानव रहित ड्रोन
- सभी मौसमों में काम करने में सक्षम
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने भारतीय नौसेना की जरुरतों के अनुरूप अपने रोडमैप का जिक्र करते हुए रक्षा और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सक्षम करने के लिए फर्म के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आईएसआर प्रौद्योगिकी और समुद्री प्रभुत्व में आत्मनिर्भरता की खोज में यह एक परिवर्तनकारी कदम हैं। स्वेदशी कंपनी ने स्थानीय क्षमताओं को विकसित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से व्यवस्थित रूप से काम करके मानव रहित प्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। दृष्टि 10 के आने से हमारी नौसेनिक क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। लगातार विकसित होने वाली समुद्री निगरानी और टोही के लिए हमारी तैयारी मजबूत होगी। यह हमारे लिए एक सपना सच होने जैसा है कि भारत में 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ एक मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) UAV का निर्माण किया गया है। यह स्थापित की गई क्षमता को प्रदर्शित करता है।
#WATCH | Hyderabad: On flagging off the first ever indigenously manufactured Drishti 10 UAV for the Indian Navy, Chief of Naval Staff, Admiral R Hari Kumar says, "It's a milestone event for the Indian Navy and India's quest for an 'Atmanirbhar Bharat'. This is a dream come true… pic.twitter.com/lPLcUOuMzZ
— ANI (@ANI) January 10, 2024
रक्षा उत्पादों का करेंगे जल्द निर्यात- जीत अदाणी
लॉन्च के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष जीत अदाणी ने कहा कि हाल की भू-राजनीतिक घटनाओं ने सूचा और दुष्प्रचार के प्रसार के लिए खुफिया जानकारी, मानव रहित प्रणालियों और साइबर प्राणालियों के उपयोग पर आधारित भौतिक, सूचनात्मक और संज्ञानात्मक रणनीति के अभिसरण को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि थल, वायु और नौसेना सीमाओं के पार खुफिया, निगरानी और टोही मंच एक प्रमुख प्राथमिकता है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और भारत को निर्यात के लिए वैश्विक मानचित्र पर भी स्थापित करेगा।
निगरानी क्षमताओं में होगा सुधार- सूरी
अदाणी डिफेंस द्वारा निर्मित दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन पर भारतीय सेना विमानन के महानिदेशक एलटी जनरल अजय कुमार सूरी ने कहा कि शुरुआत में हमने दो दृष्टि 10 स्टारलाइनर का ऑर्डर दिया है। यह भारतीय सेना की निगरानी क्षमताओं में सुधार करेगा। यह स्वदेशी है, इसका लगभग 70% स्वदेशी है।
#WATCH | On Drishti 10 Starliner drones manufactured by Adani Defence, LT Gen Ajay Kumar Suri, DG, Indian Army Aviation says "Initially, we have ordered two Drishti 10s and we are looking at a time span of 2-3 months when they will be delivered. It will improve the surveillance… pic.twitter.com/kv2Y9AbJgN
— ANI (@ANI) January 10, 2024
वहीं मालवाहक जहाजों पर समुद्री डकैती के हमलों पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है कि आखिर ये हमले कहां से हो रहे हैं। हमने ड्रोन के मलबे को इकट्ठा किया है, उनका विश्लेषण किया जा रहा है।
#WATCH | Hyderabad: On piracy attacks on ships, Chief of Naval Staff, Admiral R Hari Kumar says, "... We have not yet been able to identify from where all these attacks are coming... We have collected debris of drones collected from three ships and are analysing them." pic.twitter.com/dY7TFtsBW6
— ANI (@ANI) January 10, 2024