{"_id":"6292502f1cdade231801eb17","slug":"navy-chief-admiral-r-hari-kumar-says-efforts-on-to-curd-drug-menace-and-ins-gomati-decommissioned-after-service-of-34-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: नौसेना प्रमुख बोले- समुद्र से ड्रग तस्करी को रोकने के लिए प्रयास जारी, आईएनएस गोमती हुआ सेवामुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: नौसेना प्रमुख बोले- समुद्र से ड्रग तस्करी को रोकने के लिए प्रयास जारी, आईएनएस गोमती हुआ सेवामुक्त
Sat, 28 May 2022 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर/मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 28 May 2022 10:09 PM IST
सार
नौसेना प्रमुख ने कहा कि हम अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और ड्रग तस्करों का नेटवर्क खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।वह कन्नूर में नौसेना एकेडमी में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के 250 कैडेट्स की पासिंग आउट परेड में शामिल होने और समीक्षा करने आए थे।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
समुद्र में ड्रग्स (मादक पदार्थ) की जब्ती की बढ़ती घटनाओं के बीच भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ अफगानिस्तान से आए हैं और इस 'खतरे' को रोकने के प्रयास जारी हैं। कन्नूर में नौसेना और भारतीय तट रक्षक के कैडेट्स की पासिंग आउट परेड के बाद मीडिया से बात करते हुए एडमिरल ने कहा कि अफगानिस्तान सरकार के टूटने और वहां तालिबान का कब्जा होने के बाद अवैध गतिविधियों में काफी तेजी आई है।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख ने कहा, 'ड्रग्स का खतरा अब गंभीर हो रहा है। अफगानिस्तान में तख्तापलट होने के बाद समुद्र के जरिए मछुआरों की नावों में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है।' कुछ दिन पहले ही लक्षद्वीप के तट पर से भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। भारतीय एजेंसियों ने 20 मई को अंतरराष्ट्रीय तस्करों के एक गिरोह को धर दबोचा था जब वह 218 किलो हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय एजेंसियों ने पिछले साल गुजरात के तट पर भी इस तरह के गैरकानूनी कार्यों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले साल सितंबर में गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर लगभग 2988.22 किलोग्राम हेरोइन ले जाने वाले दो कंटेनर जब्त किए थे। नौसेना प्रमुख ने कहा कि हम अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और ड्रग तस्करों का नेटवर्क खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
34 साल की सेवा के बाद आईएनएस गोमती सेवामुक्त
भारतीय नौसेना ने शनिवार को आईएनएस गोमती को डीकमीशन (सेवामुक्त) कर दिया। गोदावरी क्लास गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट यह जहाज 34 साल से सेवा में था। ऑपरेशन कैक्टस और रेनबो में तैनात किया गया यह जहाज मुंबई में नोसेना डॉकयार्ड पर सूर्यास्त के समय सेवामुक्त किया गया। जहाज की विरासत को लखनऊ में गोमती नदी के सुरम्य तट पर स्थापित किए जा रहे एक ओपन एयर संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां उसकी कई युद्ध प्रणालियों को प्रदर्शित किया जाएगा।