फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navratri 2021, Calcutta High Court allows people to offer Pushpanjali and take part in Sindoor Khela at Duga Puja pandals provided they are fully vaccinated

बंगाल: कलकत्ता हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ 'पुष्पांजलि' और 'सिंदूर खेला' की दी अनुमति, बड़े पंडाल में अधिकतम 60 लोगों को प्रवेश

Thu, 07 Oct 2021 03:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 03:02 PM IST
सार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सशर्त दुर्गा पूजा पंडालों में 'पुष्पांजलि' की पेशकश करने और 'सिंदूर खेला' की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है।

विज्ञापन
Navratri 2021, Calcutta High Court allows people to offer Pushpanjali and take part in  Sindoor Khela at Duga Puja pandals provided they are fully vaccinated
सिंदूर खेला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के किसी राज्य में सबसे अधिक धूमधाम से नवरात्रि मनाई जाती है तो वह है पश्चिम बंगाल लेकिन इस बार कोरोना की वजह से राज्य सरकार ने कई प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। लोगों को माता के दर्शन के लिए कोरोना नियमों का पालन करना होगा। हालांकि इन प्रतिबंधों के बीच आज यहां के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर आई है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सशर्त दुर्गा पूजा पंडालों में 'पुष्पांजलि' की पेशकश करने और 'सिंदूर खेला' की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है, यानी कि आपको वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी होगी। वहीं अदालत ने पंडालों में लोगों की संख्या सीमित कर दी है। बड़े पूजा पंडाल में 45 से लेकर 60 लोगों को तो छोटे पंडाल में 10 से15 लोगों को प्रवेश मिल सकेगा।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में इन नियमों का करना होगा पालन
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा तो धूमधाम से होगा, लेकिन कोरोना को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। पूजा पंडालों में इस साल प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा। वहीं पंडालों में 18 साल से कम के उम्र के लोगों को जाने की मनाही होगी। पंडाल में मास्क एवं सेनेटाईजर वितरण की व्यवस्था होगी। साफ सफाई और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed