फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navratna BEL will cooperate with five companies in defense production

BEL: पांच कंपनियों संग रक्षा उत्पादन में सहयोग करेगी नवरत्न बीईएल, हल्के हथियार सुरक्षा उपकरण बनाने का लक्ष्य

Wed, 16 Nov 2022 04:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 04:32 AM IST
सार

बीईएल घरेलू रक्षा व गैर-रक्षा और निर्यात के लिहाज से सामने आ रहे अवसरों को भुनाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Navratna BEL will cooperate with five companies in defense production
bel - फोटो : file photo

विस्तार

रक्षा क्षेत्र की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने पांच अन्य कंपनियों से समझौते के मसौदे (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से एक अमेरिकी कंपनी भी है, जिसके साथ बीईएल के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने एमओयू साइन किया। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड से हुए एमओयू के जरिए विशेष उत्पादों व प्रणालियों के विकास, उत्पादन व अपग्रेडेशन पर काम होगा।

विज्ञापन


इसके जरिए बीईएल घरेलू रक्षा व गैर-रक्षा और निर्यात के लिहाज से सामने आ रहे अवसरों को भुनाने का प्रयास करेगी। एसवीसी टेक वेंचर्स से हुए समझौते के तहत हैवी ड्यूटी ब्लास्ट-डोर के उत्पादन व मार्केटिंग में सहयोग दिया जाएगा। ब्लास्ट डोर इमारतों में लगाए जा सकने वाले वे मजबूत दरवाजे हैं, जो धमाकों को भी सह सकते हैं।
विज्ञापन


यंत्रा इंडिया लिमिटेड से हुए समझौते के तहत गोला बारूद और सैन्य मानकों के पुर्जों का निर्माण होगा। स्पेस फायरिंग टेक्नोलॉजी के साथ विशेष सुरक्षित डोम, शरण , लाद कर ले जाए जा सकने वाले बचाव गृह आदि तकनीकों पर सहयोग होगा जिनका सैन्य व गैर-सैन्य उपयोग हो सकता है। अमेरिकी कंपनी प्रोफेंस के साथ हल्के हथियार निर्माण पर बीईएल काम करे। इसके तहत दो अन्य कंपनियों को सहयोग में रखा जाएगा और मौजूदा व भविष्य की जरूरतों के अनुसार यह हथियार विकसित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed