फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navjot Singh Sidhu met Sonia and Priyanka Gandhi regarding his role in Punjab Cngress

पंजाब कांग्रेस में 'उपेक्षित' नवजोत सिंह सिद्धू फिर साबित करना चाहते हैं अपनी उपयोगिता

Fri, 28 Feb 2020 06:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Feb 2020 06:27 AM IST
सार

सिद्धू के इस काम में फिर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अहम भूमिका निभा रही हैं और उनकी पैरोकार बनी हैं। पंजाब में वरिष्ठ नेताओं के इनकार के बाद प्रियंका ने उनके कांग्रेस में आने का रास्ता साफ किया था।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu met Sonia and Priyanka Gandhi regarding his role in Punjab Cngress
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे और लंबे समय से राजनीतिक बयानबाजी से दूर नवजोत सिंह सिद्धू फिर अपनी उपयोगिता साबित करना चाहते हैं। सिद्धू के इस काम में फिर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अहम भूमिका निभा रही हैं और उनकी पैरोकार बनी हैं। पंजाब में वरिष्ठ नेताओं के इनकार के बाद प्रियंका ने उनके कांग्रेस में आने का रास्ता साफ किया था।

विज्ञापन


सिद्धू को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से समय दिलाने और मिलवाने में भी प्रियंका ही सूत्रधार हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सीधे टकराव और मंत्री पद छोड़ने के बाद सिद्धू पंजाब कांग्रेस में खुद को साबित करना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू संगठन के काम में भी भूमिका निभाने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


जबकि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने को तैयार है। पहले भी कैप्टन से खींचतान के बाद सिद्धू को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जोड़ने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर होने जा रहे फेरबदल में सिद्धू अहम भूमिका में दिखाई दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान पर दिए बयान से हुई थी फजीहत

पाकिस्तान यात्रा और प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर दिए उनके बयानों के बाद न सिर्फ राजनीतिक तौर पर सिद्धू की फजीहत हुई, बल्कि पार्टी में भी कैप्टन से टकराव के चलते वे गुमनामी में चले गए। पार्टी ने उन्हें दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारकों में शामिल किया था, लेकिन वे एक बार भी नहीं आए। पार्टी की अंदरूनी राजनीति में उलझे सिद्धू को अब लगने लगा है कि वे फिर से खुद को साबित करें और पार्टी उनकी उपयोगिता समझे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed