{"_id":"61699aa29a544401e35de176","slug":"navjot-singh-sidhu-arrives-at-the-residence-of-congress-leader-rahul-gandhi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का सियासी घमासान: इस्तीफा वापस लेंगे सिद्धू, राहुल से मुलाकात के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब का सियासी घमासान: इस्तीफा वापस लेंगे सिद्धू, राहुल से मुलाकात के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान
Fri, 15 Oct 2021 10:02 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:02 PM IST
सार
आज नवजोत सिद्धू ने राहुल गांधी से अहम मुलाकात की। इस बैठक में पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे। गुरुवार को ही साफ हो गया था कि सिद्धू अपने पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
Navjot Sidhu
- फोटो : ANI
विस्तार
नवजोत सिंह सिद्धू आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया। सब कुछ सुलझा लिया गया है।
वहीं, हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू ने राहुल गांधी के सामने अपनी बातें रखीं। हमने आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। सिद्धू ने राहुल गांधी को आश्वस्त किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और जल्द ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपना कार्य शुरू करेंगे।
सिद्धू के तेवर पड़े ढीले
दरअसल, पंजाब कांग्रेस में सियासी तनातनी के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर कुछ ढीले पड़े हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने भी उनके प्रति अपना कुछ रुख नरम तो किया, लेकिन उन्हें इस बात की भी हिदायत दी गई है कि हर हाल में उन्हें पार्टी लाइन पर चलना होगा।
कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ सिद्धू की बैठक हुई थी। इसमें यह तय हो गया था कि न तो सिद्धू कांग्रेस को छोड़कर कहीं और जा रहे हैं और न ही कांग्रेस उन्हें टीम से बाहर पवेलियन में बैठाना चाहती है। लिहाजा सिद्धू पद पर बने रहेंगे।
हरीश रावत ने इस मुलाकात के बाद कहा था कि नवजोत सिद्धू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला उन्हें पूरी तरह स्वीकार होगा। पार्टी के निर्देश साफ हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्य करना चाहिए और संगठनात्मक ढांचा तैयार करना चाहिए।
इसलिए दिया था सिद्धू ने इस्तीफा
चन्नी सरकार ने इकबालप्रीत सिंह सहोता को राज्य के डीजीपी का कार्यभार सौंपा जबकि वरिष्ठ वकील एपीएस देओल को महाधिवक्ता बनाया गया था। सिद्धू इन दोनों फैसलों से खफा थे। यही वजह है कि उन्होंने अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हाईकमान को भी चौंका दिया था।

#WATCH | Navjot Singh Sidhu arrives at the residence of Congress leader Rahul Gandhi, in Delhi. pic.twitter.com/gA4hdeoOMR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 15, 2021