फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navies of India and Japan carry out military drills in Andaman Sea Indian Air Force Army Latest Update

Military Drills: नौसेना ने अंडमान सागर में किया सैन्य अभ्यास, भारत और जापान ने लिया हिस्सा

Sat, 23 Jul 2022 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Jul 2022 10:49 PM IST
सार

यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Navies of India and Japan carry out military drills in Andaman Sea Indian Air Force Army Latest Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

भारत और जापान की नौसेनाओं ने शनिवार को अंडमान सागर में सैन्य अभ्यास किए। यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को देखते हुए किए गए। भारतीय नौसेना के मुताबिक, जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ उसके अभ्यास का मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय नौवहन और व्यापार सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के करीबी स्थान माने जाने वाले हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। इस वजह से भारतीय नौसेना ने अपने तटीय गश्ती पोत INS सुकन्या को अभ्यास के लिए तैनात किया और जेएमएसडीएफ ने अभ्यास के लिए अपने मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक जेएस समीदारे को भेजा था।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने एक बयान में बताया कि INS सुकन्या एक तटीय गश्ती पोत और जेएस समीदारे एक मुरासेम श्रेणी के विध्वंसक ने अभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान इसके संचालन, नाविक गतिविधियों, विमान संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास सहित कई अभ्यास में हिस्सा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों देश समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास करते रहे हैं। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। इसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed