फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navi Mumbai Police Arrested six Alleges of Gangster murder

Maharashtra Crime: गैगंस्टर मोहोल की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार, जानें अब तक मामले में क्या हुआ

Tue, 16 Jan 2024 01:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 01:15 AM IST
सार

मृतक मोहोल एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। पांच जनवरी को कोथरुड इलाके के सुतारदरा में उसके घर के पास ही तीन लोगों ने उसे गोली मार दी थी। छाती और कंधे पर गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Navi Mumbai Police Arrested six Alleges of Gangster murder
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैगंस्टर शरद मोहोल की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध सहित पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें, पुणे क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पनवेल पुलिस को आरोपियों को जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम ने वाशी के एक डांस बार के बाहर से कुछ आरोपियों को पकड़ा तो कुछ आरोपियों को पनवेल हाईवे से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वह आगे की जांच के लिए आरोपियों को पुणे क्राइम ब्रांच को सौंप देंगे। घटना रविवार शाम की है। 

विज्ञापन

पहले जानिए, आखिर क्या है पूरा मामला
मृतक मोहोल एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। पांच जनवरी को कोथरुड इलाके के सुतारदरा में उसके घर के पास ही तीन लोगों ने उसे गोली मार दी थी। छाती और कंधे पर गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मोहोल को गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जो टीवी चैनलों पर दिखाया गया था।मोहोल हिस्ट्रीशीटर संदीप मोहोल से जु़ड़ा हुआ था। संदीप को भी प्रतिद्वंद्वी मार्ने गिरोह ने 2006 में मार डाला था।

विज्ञापन

15 आरोपी अब तक गिरफ्तार 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्ध साहिल पोलेकर (20) और दो वकीलों विट्ठल शेलार (36) और रामदास मार्ने (36) सहित आठ लोगों को बंदूक और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। हम हत्या के दिन से आरोपियों की फिराक में थे। जांच के दौरान हमें जानकारी मिली की आरोपी नवी मुंबई में हैं। नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया। मामले में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

  1. रवींद्र पवार (40)
  2. संजय उदान (43)
  3. नामदेव कांगुडे (35)
  4. अमित कांगुडे (24)
  5. चंद्रकांत शेल्के (22)
  6. विनायक गावंकर (20)
  7. विट्ठल गंडाले (34)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed