फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nav Bharat Group Chairman Vinod Maheshwari passes away after illness news and updates

अवसान: नवभारत मीडिया समूह के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Mon, 12 Aug 2024 12:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 12 Aug 2024 12:52 PM IST
सार

माहेश्वरी परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि उनका स्वास्थ्य पिछले पांच दिन से ठीक नहीं था। 

विज्ञापन
Nav Bharat Group Chairman Vinod Maheshwari passes away after illness news and updates
विनोद माहेश्वरी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित नवभारत समूह के चेयरमैन और मीडिया जगत की लोकप्रिय हस्तियों में शुमार विनोद माहेश्वरी का सोमवार को सुबह मुंबई में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।माहेश्वरी परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि उनका स्वास्थ्य पिछले पांच दिन से ठीक नहीं था। शनिवार को उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था, जहां सोमवार को सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

विज्ञापन


वे प्रखर पत्रकार एवं स्वतंत्र संग्राम सेनानी स्व. रामगोपालजी माहेश्वरी के पुत्र थे। वे अपने पीछे पत्नी श्रीरंगादेवी माहेश्वरी, पुत्र निमिष माहेश्वरी, पुत्रवधु अनुपमा माहेश्वरी, पौत्र वैभव माहेश्वरी, पौत्रवधु श्रृति माहेश्वरी, राघव माहेश्वरी एवं भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। नवभारत निकुंज, सिविल लाइंस, नागपुर स्थित निवास से शाम 5 बजे अंत्ययात्रा निकलकर मोक्षधाम घाट, काटन मार्केट जाएगी।
विज्ञापन


राजनीतिक दिग्गजों ने जताया शोक
माहेश्वरी के निधन पर भाजपा के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "नवभारत समूह के अध्यक्ष विनोद माहेश्वरी जी के निधन का समाचार सुनकर अतीव दु:ख हुआ। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। मध्य भारत में नवभारत के माध्यम से उन्होंने हमेशा लोगों की आवाज बुलंद की। पत्रकारिता के मुल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी। कई दशकों से मेरा उनके साथ व्यक्तिगत स्नेह रहा है। उनके निधन से मैने एक करीबी मित्र खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति"
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नवभारत समूह के अध्यक्ष विनोद माहेश्वरी जी के निधन की सूचना अत्यंत ही दुःखद है। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed