{"_id":"5d34cf2d8ebc3e6d1b73f007","slug":"natwar-singh-says-priyanka-able-to-lead-the-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका कांग्रेस का नेतृत्व करने में सक्षम, गैर-गांधी से टूटेगी पार्टी : नटवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका कांग्रेस का नेतृत्व करने में सक्षम, गैर-गांधी से टूटेगी पार्टी : नटवर
Mon, 22 Jul 2019 05:21 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस नेतृत्व को लेकर अनिश्चय की स्थिति में इस पद पर प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह भी उतर आए हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि गांधी परिवार से किसी बाहर के नेता को अध्यक्ष बनाने पर पार्टी टूट जाएगी।
पूर्व विदेश मंत्री ने सोनभद्र में गोलीबारी के पीड़ितों से मिलने गईं प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रियंका पार्टी अध्यक्ष की भूमिका अदा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के एक गांव में उन्होंने जो किया वह गजब है। वह वहां पर रुकीं और अपना मकसद पूरा किया। नटवर ने सुझाव दिया कि गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के राहुल गांधी के फैसले को पलटा जाना चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री भी प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत कर चुके हैं। शास्त्री ने कहा था कि प्रियंका के अलावा कोई अन्य ‘100 फीसदी स्वीकार नहीं होगा।’ पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 134 साल पुरानी पार्टी करीब दो महीने से अध्यक्ष विहीन है। मुझे नहीं लगता कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य को इस पद पर चुना जाना चाहिए।