फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   natwar singh Says Priyanka able to lead the Congress

प्रियंका कांग्रेस का नेतृत्व करने में सक्षम, गैर-गांधी से टूटेगी पार्टी : नटवर

Mon, 22 Jul 2019 05:21 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
natwar singh Says Priyanka able to lead the Congress
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस नेतृत्व को लेकर अनिश्चय की स्थिति में इस पद पर प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह भी उतर आए हैं। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि गांधी परिवार से किसी बाहर के नेता को अध्यक्ष बनाने पर पार्टी टूट जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री ने सोनभद्र में गोलीबारी के पीड़ितों से मिलने गईं प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रियंका पार्टी अध्यक्ष की भूमिका अदा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आप खुद देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के एक गांव में उन्होंने जो किया वह गजब है। वह वहां पर रुकीं और अपना मकसद पूरा किया। नटवर ने सुझाव दिया कि गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के राहुल गांधी के फैसले को पलटा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री भी प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत कर चुके हैं। शास्त्री ने कहा था कि प्रियंका के अलावा कोई अन्य ‘100 फीसदी स्वीकार नहीं होगा।’ पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 134 साल पुरानी पार्टी करीब दो महीने से अध्यक्ष विहीन है। मुझे नहीं लगता कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य को इस पद पर चुना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed