{"_id":"57ca027c4f1c1b5a212cc7dd","slug":"nationwide-strike-affect-four-billion-turnover-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः महाहड़ताल से चार अरब का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
झांसीः महाहड़ताल से चार अरब का कारोबार प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी/ललितपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
देशव्यापी हड़ताल का झांसी और ललितपुर जनपद में खासा असर हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक दोनों जिलों में करीब चार अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय व प्रदेश संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को 11 श्रमिक संगठनों से जुड़े बैंक, बीमा, राजस्व व परिवहन कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
इससे झांसी और ललितपुर जनपद के बैंकों में करीब चार सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। डाक सेवा भी ठप रही। उधर, लेखपालों की 11 दिनों से चल रही हड़ताल से राजस्व व दैवीय आपदा, आय और जाति, खतौनी, खसरा जैसे जरूरी कार्य भी प्रभावित चल रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे तक रोडवेज, लोहिया बसों का संचालन ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, अन्य सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। झांसी में एसबीआई को छोड़ बाकी सभी सरकारी बैंकों में ताले लटके रहे तथा क्लियरिंग हाउस भी बंद रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने रैली निकाली व सभा करके सरकारी नीतियों को कोसा।
विज्ञापन