National youth day : युवा संसद में बोले पीएम- निडर, बेबाक, साहसी और आकांक्षी युवा ही भविष्य की नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 'राष्ट्रीय युवा संसद समारोह' को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि समय गुजरता गया, देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी उतना ही है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित होते हैं। स्वामी विवेकानंद ने एक और अनमोल उपहार दिया है। ये उपहार है, व्यक्तियों के निर्माण का, संस्थाओं के निर्माण का, इसकी चर्चा बहुत कम ही हो पाती है। ये स्वामी विवेकानंद जी ही थे, जिन्होंने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है, जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है।
लाइव अपडेट
कुछ लोग परिवार की राजनीति को देते हैं तरजीह : पीएम
भारत के युवाओं को परिवार-आधारित राजनीति की इस प्रथा को समाप्त करने के लिए राजनीति में प्रवेश करने की आवश्यकता है। हमारी लोकतांत्रिक प्रथाओं को बचाना महत्वपूर्ण है। युवाओं को सेंट्रल हॉल तक पहुंचने की जरूरत है। भविष्य में राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए हमें आने वाली पीढ़ी को तैयार करना होगा।
राजनीतिक वंशवाद को जड़ से उखाड़ना होगा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज राजनीति में ईमानदार लोगों को भी मौका मिल रहा है। Honesty और Performance आज की राजनीति की पहली अनिवार्य शर्त होती जा रही है। भ्रष्टाचार जिनकी legacy थी, उनका भ्रष्टाचार ही आज उन पर बोझ बन गया है। वो लाख कोशिशों के बाद भी इससे उभर नहीं पा रहे हैं। कुछ बदलाव बाकी हैं, और ये बदलाव देश के युवाओं को ही करने हैं। राजनीतिक वंशवाद, देश के सामने ऐसी ही चुनौती है जिसे जड़ से उखाड़ना है। अब केवल सरनेम के सहारे चुनाव जीतने वालों के दिन लदने लगे हैं, लेकिन राजनीति में वंशवाद का ये रोग पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
नास्तिक वो है, जो खुद में भरोसा नहीं करता
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारा युवा खुलकर अपनी प्रतिभा और अपने सपनों के अनुसार खुद को विकसित कर सके इसके लिए आज एक environment और इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था हो, सामाजिक व्यवस्था हो या कानूनी बारीकियां, हर चीज में इन बातों को केंद्र में रखा जा रहा है।
फिट इंडिया कार्यक्रम स्वामी जी से प्रेरित
स्वामी के विचार कर रहे व्यक्ति निर्माण
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने एक और अनमोल उपहार दिया है। ये उपहार है, व्यक्तियों के निर्माण का, संस्थाओं के निर्माण का। इसकी चर्चा बहुत कम ही हो पाती है।मोदी ने कहा कि लोग स्वामी जी के प्रभाव में आते हैं, संस्थानों का निर्माण करते हैं, फिर उन संस्थानों से ऐसे लोग निकलते हैं, जो स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए नए लोगों को जोड़ते चलते हैं।
संसद में 'युवा संसद महोत्सव'
प्रधानमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके विचारों से प्रभावित हूं, इसलिए आपके भाषण को अपने ट्विटर अकांउट से ट्वीट करूंगा। देश को पता होना चाहिए कि युवा संसद कैसे हो रही है और हमारे युवाओं के देश के भविष्य को लेकर विचार क्या हैं।
पहली बार 2017 में किया था इसका जिक्र
National youth day : युवा संसद में बोले पीएम- निडर, बेबाक, साहसी और आकांक्षी युवा ही भविष्य की नींव
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2021
This Vivekananda Jayanti, there’s a creative effort on the NaMo App that lets you share his thoughts and a personalised message.
Let us spread Swami Vivekananda’s dynamic thoughts and ideals far and wide! https://t.co/lMjQwqH0M2 pic.twitter.com/Nh4ZVtn3k7
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.