{"_id":"60c517dc8ebc3e59b5120e00","slug":"national-women-commission-summoned-rajasthan-dgp-for-indecency-with-women-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर में महिलाओं से अभद्रता करने पर महिला आयोग ने डीजीपी को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: जयपुर में महिलाओं से अभद्रता करने पर महिला आयोग ने डीजीपी को किया तलब
Sun, 13 Jun 2021 01:53 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:53 AM IST
सार
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि जयपुर से कुछ लोगों को जबरन हटाया गया और इस दौरान महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। डीजीपी को अब 14 जून को आयोग के समक्ष हाजिर होना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जयपुर के इलाके से लोगों को ‘जबरन हटाए जाने’ के दौरान कुछ महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने से जुड़ी खबरों को लेकर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर को तलब किया है।
विज्ञापन
जयपुर में महिलाओं से अभद्रता का मामला
डीजीपी को राजस्थान के जयपुर में लोगों को हटाए जाने के दौरान कोरोना मानकों की अवेहलना और महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में 14 जून को आयोग के समक्ष हाजिर होना है। आयोग ने कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि जयपुर से कुछ लोगों को जबरन हटाया गया और इस दौरान महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इस घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
महिला आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जयपुर के परशुराम सर्किल में रह रहे लोगों को जबरन हटाने के दौरान महिलाओं से अभद्रता से जुड़ी खबरों का आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने रिपोर्ट के साथ 14 जून को 12.30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। डीजीपी लठार द्वारा आयोग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने के अनुरोध को आयोग ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन