{"_id":"6acaee9d1c71231c880a5f8b","slug":"national-updates-north-east-south-west-news-tamil-nadu-3200-yr-old-bowl-keralam-teacher-ex-gratia-after-23-yr-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूज डायरी: तमिलनाडु में खोदाई, 3200 साल पुराना कटोरा मिला; केरलम के शिक्षक को 23 साल बाद मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डायरी: तमिलनाडु में खोदाई, 3200 साल पुराना कटोरा मिला; केरलम के शिक्षक को 23 साल बाद मिलेगा मुआवजा
Sun, 11 Oct 2026 07:34 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
देश की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तमिलनाडु में सेलम के पास मेट्टूर बांध के जलमग्न क्षेत्र तेलुंगनूर में खोदाई के दौरान काले और लाल रंग की एक साबुत प्राचीन कटोरा मिला है। इसके साथ ही लोहे के हथियार, तांबे की वस्तुएं और एक संभावित स्टील की तलवार भी निकला है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज 3200 साल से भी अधिक पुरानी लेखन प्रणाली या लिपि से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग दे सकती है। तमिलनाडु पुरातत्व विभाग द्वारा खोजे गए गई इस कटोरे पर बाएं से दाएं पांच ग्राफिती अंकित हैं। राज्य में अब तक मिली कलाकृतियों पर दर्ज निशानों में यह सबसे लंबी श्रृंखला है।
विज्ञापन
केरलम में शिक्षक को 23 साल बाद मिलेगा 12.5 लाख का मुआवजा
तिरुवनंतपुरम। केरलम सरकार ने 2003 के मुथंगा आदिवासी भूमि आंदोलन के दौरान पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किए गए शिक्षक केके सुरेंद्रन को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देने की मंजूरी दी है। करीब 23 साल तक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले सुरेंद्रन को यह रकम अदालत के आदेश के अनुसार दी जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का कहना है कि सरकार ने मामले में आगे अपील नहीं करने का फैसला किया है। साथ ही, इसके लिए जिम्मेदार दो पुलिस अधिकारियों की निजी संपत्ति से रकम वसूलने को कहा गया है। सुरेंद्रन ने 15,00,647 रुपये के मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
व्हाट्सएप हटाया तो 6 साल की बेटी को पीटा, मां हिरासत में
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेय्याट्टिनकरा में व्हाट्सएप अनइंस्टॉल करने पर छह साल की बेटी को पीटने वाली मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। आयोग ने घटना के संबंध में परस्साला थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और जिला बाल संरक्षण अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। बच्ची ने मोबाइल फोन से व्हाट्सएप अनइंस्टॉल कर दिया था। बाद में एप दोबारा इंस्टॉल करने के बावजूद संदेश डिलीट मिले तो उसकी मां नाराज हो गई और बच्ची की पिटाई कर दी। चोट लगने के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि बच्ची को घर में खेलते समय चोट लगी है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान देखकर डॉक्टर ने उससे अलग से बात की। इस दौरान बच्ची ने मां की ओर से पीटे जाने की बात बताई। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।