फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Unity Day: Sardar Patel statue of unity can be seen from Space

अंतरिक्ष से भी नजर आते हैं सरदार पटेल, भूकंप-तूफान भी नहीं हिला सकते 

Thu, 31 Oct 2019 06:42 PM IST
अमित कुमार अमित कुमार, नई दिल्ली
अमित कुमार, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 31 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
National Unity Day: Sardar Patel statue of unity can be seen from Space
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सरदार पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में भी मनाया जा रहा है। ठीक एक साल पहले आज ही के दिन सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया था। यह प्रतिमा कई मायनों में खास है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है और भूकंप-तूफान भी नहीं हिला सकते। अमेरिका के सैटेलाइट नेटवर्क ने इस प्रतिमा की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर ट्वीट की थी।

विज्ञापन

भूकंप, तूफान से बेअसर 

  • यह प्रतिमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं को भी झेल सकती है 
  • यही नहीं यह स्टैच्यू 6.5 रिक्टर के भूकंप को भी आसानी से झेल सकता है 
  • मूर्ति के निर्माण में 70,000 टन सीमेंट, 18,500 टन मजबूत लोहा, 6,000 टन स्टील और 1,700 मीट्रिक टन कांसे का प्रयोग किया गया है।
  • विज्ञापन

किसानों ने लोहा दान में दिया 

  • मूर्ति के लिए 1.69 गांवों के किसानों ने लोहे का दान दिया
  • प्रतिमा के लिए 135 मीट्रिक टन लोहे का दान मिला, जो इसमें इस्तेमाल हुआ
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने मे चार धातुओं तांबे, जिंक, लेड और टीन का प्रयोग किया गया है।

National Unity Day: Sardar Patel statue of unity can be seen from Space
ऐसे बने सरदार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सबसे ऊंची प्रतिमा : 

  • इसकी ऊंचाई 182 मीटर (597 फुट) है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है
  • इसके बाद चीन का स्प्रिंग बुद्ध मंदिर (153 मीटर) का नंबर आता है 
  • की उशिकु दायबुत्सु (120 मीटर) तीसरे और अमेरिका की स्टैचू ऑफ लिबर्टी (93 मीटर) का चौथा नंबर है। 
  • प्रतिमा के भीतर 135 मीटर की ऊंचाई पर गैलरी बनाई गयी है, जिससे पर्यटक बांध और पास की पर्वत शृंखला का दीदार हो पाता है 
  • प्रतिमा को बनाने के लिए करीब 2979 करोड़ रुपये खर्च हुए

मशहूर शिल्पकार राम सुतार ने डिजाइन किया 

  • 1999 में पद्मश्री से सम्मानित 92 वर्षीय शिल्पकार राम वी. सुतार ने स्टैचू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed