फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National News Updates 25 Jan North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News

News Updates: गलती से सर्विस हथियार से चली गोली, आरपीएफ कांस्टेबल के चेहरे पर लगी; मौके पर ही मौत

Sun, 25 Jan 2026 12:44 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 25 Jan 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
National News Updates 25 Jan North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर पहले हिंदी फिर अंग्रेजी में प्रसारण होगा।
विज्ञापन


केरल: अस्पताल का पूर्व एचआर प्रबंधक गिरफ्तार, महिला कर्मचारी को अश्लील वीडियो भेजने का आरोप
कोट्टायम के चंगनासेरी में एक चर्चा संचालित अस्पताल के पूर्व मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। उस पर एक नन को अश्लील वीडियो भेजने और यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बाबू थॉमस (45 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पोमकुन्नम का निवासी है। थॉमस उस चर्च संचालित अस्पताल में एच प्रबंधक के पद पर कार्यरत था और नन उसकी सहकर्मी के रूप में काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि थॉमस ने कथित तौर पर नन को अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भेजे और यौन संबंध बनाने की मांग की। शुरुआत में नन ने अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत की, जिसके बाद थॉमस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और उसे अस्पताल से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया और थॉमस को शनिवार को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास जानकारी है कि थॉमस ने अस्पताल की अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी अनुचित व्यवहार किया था। उसके मोबाइल की जांच में पता चला कि उसने कई कर्मचारियों को अश्लील संदेश और वीडियो भेजे थे। जांच के तहत अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल: शशि पांजा ने एसआईआर सुनवाई के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया
पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सुनवाई के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया, जब वह उत्तर कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुईं। श्यामपुकुर की टीएमसी विधायक को रविवार दोपहर एसआईआर सुनवाई के लिए बुलाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दो बार प्रवेश किया। पहली बार पेश होने के बाद उन्हें बाहर निकलते और बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) से बातचीत करते देखा गया, इसके बाद उन्होंने दोबारा अंदर प्रवेश किया। सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पांजा ने अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग पर सवाल उठाया और कहा, मेरे नाम का 2002 के मतदाता सूची में होने के बावजूद अतिरिक्त दस्तावेज क्यों मांगे जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, मुझसे इतने सारे दस्तावेज क्यों मांगे जा रहे हैं? मेरी कोई गलती नहीं है। मुझे अभी भी भरोसा नहीं है कि मेरा नाम 14 फरवरी को सूची में होगा या नहीं। मैं सच में हैरान हूं- मेरा नाम 2002 में था और और क्या सबूत चाहिए? पांजा ने आगे कहा, मुझसे अतिरिक्त दस्तावेज क्यों मांगे जा रहे हैं? मैं सच में अन्य लोगों की भी चिंता कर रही हूं, जिन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया है।


भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही भारतीय नाव की जब्त
पश्चिम बंगाल में तैनात भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव जब्त की।आईसीजी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में जहाजों की जांच, तस्करी रोकने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले आईसीजी बोर्डिंग दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। यहां पहुंचकर दल ने मछली पकड़ने वाली छोड़ी गई लक्ष्मीनारायण नाव को अपने कब्जे में ले लिया। नाव की तलाशी लेने पर दल को इसमें सुपारी के 52 बैग बरामद किए। इनमें से हर एक का वजन 50 किलो था। इन बैग्स से कुल 2,600 किलो सुपारी जब्त की गई। आईसीजी के फ्रेजरगंज स्टेशन ने 22 जनवरी को इस अभियान को अंजाम दिया।

ओडिशा: BJD ने फर्जी निलंबन पत्र को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजेडी ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि पूर्व सिमुलिया विधायक ज्योति प्रकाश पाणिग्रही के निलंबन का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। BJD मीडिया समन्वयक और प्रवक्ता प्रियब्रत माझी ने साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा की जा रही है, जिसमें झूठा दावा किया गया कि सिमुलिया के दो बार के विधायक पाणिग्रही को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

प्रियब्रत माझी ने कहा कि यह निलंबन आदेश, जो कथित तौर पर BJD के आधिकारिक लेटरहेड पर जारी किया गया था, पूरी तरह से फर्जी है और इसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना और कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम पैदा करना है। शिकायत में उन्होंने जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और मामले की गंभीर जांच की मांग की। माझी ने कहा कृपया इस मामले को सार्वजनिक शांति बनाए रखने और झूठी जानकारी के और फैलाव को रोकने के लिए तुरंत गंभीरता से लें।

झारखंड: केरदारी में सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पथराव
केरदारी ब्लॉक में शनिवार रात सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पथराव की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। सूत्रों के अनुसार झड़प में कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और घटनास्थल की निगरानी बढ़ा दी। जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ रास्ते बंद कर दिए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

जॉर्जिया में भारत के राजदूत बने अमित मिश्रा
बिहार के दरभंगा जिले से आने वाले अमित कुमार मिश्रा को जॉर्जिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भारतीय विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में कार्यरत है और शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। अमित कुमार मिश्रा भारतीय विदेश सेवा के 2004 बैच के वरिष्ठ राजनयिक हैं।

प्रियंका ने पीएम से की वायनाड पीड़ितों का कर्ज माफ करने की मांग
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड के मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन पीड़ितों के कर्ज माफ करने का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्र से अपील की है कि आपदा राहत के लिए केरल को दिए गए ऋण को अनुदान में बदला जाए। प्रियंका ने विशेष रूप से उन जीप और ऑटो रिक्शा चालकों, छोटे व्यापारियों और होमस्टे संचालकों का जिक्र किया है।

केरल में मासूम बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार
केरल के नेय्याट्टिनकरा में अपने एक वर्षीय बेटे इहान की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पिता शिजील को गिरफ्तार किया है। 16 जनवरी को बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था, जहां परिजनों ने दावा किया कि बिस्कुट खाने के बाद वह बेहोश हो गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट की आंतरिक चोटों से मौत की पुष्टि हुई।

ओडिशा का नबरंगपुर जिला नक्सल मुक्त
ओडिशा के नबरंगपुर जिले को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा 9 नक्सलियों के छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने के बाद की गई, जिसमें 7 महिलाएं थीं। इन नक्सलियों पर संयुक्त रूप से 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ओडिशा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नबरंगपुर और छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सक्रिय थे।

डेफसैट सम्मेलन में एक मंच पर आएंगे रणनीतिक विशेषज्ञ
दिल्ली में अगले महीने आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में रणनीतिक विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्यमी रक्षा क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर मंथन करेंगे। डेफसैट-2026 सम्मेलन 24 से 26 फरवरी तक दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के चौथे संस्करण का विषय राष्ट्रीय सुरक्षा के केंद्र में अंतरिक्ष है।

हाईकोर्ट ने निरस्त की आईएएस अधिकारी पोटोम की जमानत
गौहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर पीठ ने आईएएस अधिकारी तालो पोटोम की जमानत रद्द कर दी और उन्हें तत्काल प्रभाव से हिरासत में लेने का निर्देश दिया है। पोटोम, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं।
न्यायमूर्ति यारेनजुंगला लोंगकुमेर ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि अधीनस्थ अदालत ने पिछले साल नवंबर में आरोपी को जमानत देते समय महत्वपूर्ण सबूतों और कानूनी सिद्धांतों की अनदेखी की। अदालत ने पूर्व के आदेश को विकृत करार देते हुए कहा कि इसे समुचित विचार किए बिना पारित किया गया था। अक्तूबर 2025 का यह मामला गोमचू येकार नामक युवक से जुड़ा है, जिसने लेखी गांव में किराये के मकान में आत्महत्या कर ली थी। गोमचू के पिता तागोम येकार ने अधिकारी की जमानत रद्द करने का अनुरोध करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। अपनी याचिका में उन्होंने आरोपी आईएएस अधिकारी ने पर व्यवस्थित तरीके से मानसिक उत्पीड़न, यौन शोषण करने और भ्रष्टाचार संबंधी दबाव बनाने के आरोप लगाए थे, जिनका उल्लेख गोमचू ने अपने सुसाइड नोट में भी किया था।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा का मेयर, फिर भी पार्टी पर लगा जुर्माना
तिरुवनंतपुरम। केरल में भाजपा शासित तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने के मामले में पार्टी पर जुर्माना लगाया है। निगम ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है। नगर निगम सचिव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर छावनी पुलिस ने शुक्रवार देर रात भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया।

केरल हाईकोर्ट के आदेशों और स्थानीय स्वशासन विभाग की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पार्टी की जिला समिति ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान फुटपाथों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए, जिससे लोगों को असुविधा हुई। नगर निगम ने भाजपा के जिला नेतृत्व पर 19.7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। नगर निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा नेताओं को अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड हटाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू की जाएगी।

तेलंगाना: फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी कि अभी तक राहत और बचाव कार्य चल रहा है। हादसे में हताहतों की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

गलती से सर्विस हथियार से चली गोली, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत

रविवार तड़के आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले के धोने रेलवे स्टेशन पर सर्विस हथियार जमा करते समय गलती से गोली चलने से 50 साल के एक आरपीएफ कांस्टेबल की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 3.30 बजे हुई, जब कांस्टेबल, जिसकी पहचान पी पेद्दैया के रूप में हुई है, एस्कॉर्ट ड्यूटी पूरी करने के बाद ट्रेन से उतरा था। अधिकारियों ने बताया, 'एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद हथियार जमा करते समय बंदूक से गोली चल गई, जिससे पेद्दैया की मौत हो गई। बंदूक से गोली चली और गोली उसके चेहरे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।' अधिकारी ने बताया कि मृतक कांस्टेबल का परिवार फिलहाल कुरनूल जिले में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed