फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Liberation Front of Tripura (NLFT) commander Jaiba Kaloi surrendered before the BSF 

त्रिपुरा: एनएलएफटी के स्वयंभू कमांडर ने बीएसएफ के सामने किया आत्मसमर्पण 

Mon, 18 Oct 2021 05:38 PM IST
Amit Mandal एएनआई, अगरतला
एएनआई, अगरतला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 Oct 2021 05:38 PM IST
सार

हाल के दिनों में राज्य के सुरक्षा उपायों और केंद्र सरकार की एजेंसियों की सतर्कता के बाद विद्रोही नरम पड़ने लगे हैं। 

विज्ञापन
National Liberation Front of Tripura (NLFT) commander Jaiba Kaloi surrendered before the BSF 
NLFT commander Jaiba Kaloi - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के कमांडर जाइबा कलोई ने आज बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कलोई एनएलएफटी का स्वयंभू कमांडर था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीएसएफ के मुताबिक त्रिपुरा पिछले कुछ दशकों से उग्रवाद का सामना कर रहा है। शुरुआत में विद्रोह त्रिपुरा नेशनल वालंटियर्स (टीएनवी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) द्वारा चलाया जा रहा था। 1988 में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इन्होंने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एनएलएफटी के काडर ने साल 1989 से विद्रोह को फिर से शुरू किया। हाल के दिनों में राज्य के सुरक्षा उपायों और केंद्र सरकार की एजेंसियों की सतर्कता के बाद विद्रोही समूहों, विशेष रूप से एनएलएफटी (बीएम) के सदस्यों का विद्रोह से मोहभंग हो गया और इन्होंने मुख्यधारा में शामिल होने के संकेत देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed