{"_id":"60721c40adb152469515fb35","slug":"national-human-rights-commission-seeks-action-report-on-violation-of-corona-guidelines-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: कोरोना दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चुनाव आयुक्त से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव: कोरोना दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने चुनाव आयुक्त से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
Sun, 11 Apr 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Apr 2021 03:14 AM IST
सार
- आयोग ने जवाब देने के लिए दोनों अधिकारियों को चार सप्ताह का दिया समय
- चुनाव प्रचार के दौरान ‘दो गज दूरी मास्क है जरूरी’ के नारे की जमकर उड़ रही हैं धज्जियां
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना दिशा निर्देशों के उल्लंघन के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त और गृह सचिव से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने जवाब देने के लिए दोनों अधिकारियों को चार सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
मानवाधिकारों के जानेमाने वकील और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राधाकांत त्रिपाठी की याचिका पर आयोग ने दोनों अधिकारियों से एटीआर तलब की है। त्रिपाठी ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान ‘दो गज दूरी मास्क है जरूरी’ के नारे की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक और चुनावी प्रक्रिया पर नियंत्रण और नियमन में चुनाव आयोग, भारत सरकार और राज्य सरकारों की कथित निष्क्रियता, लापरवाही और विफलता की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन