{"_id":"60f74156b6af2e22512afbd0","slug":"national-human-rights-commission-says-need-to-repeal-laws-discriminatory-against-leprosy-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग: कुष्ठ रोगियों से भेदभाव वाले कानून रद्द करने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग: कुष्ठ रोगियों से भेदभाव वाले कानून रद्द करने की जरूरत
Wed, 21 Jul 2021 03:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 21 Jul 2021 03:04 AM IST
सार
- आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा ने एक बैठक में कहा कि कुष्ठ रोग से पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह जरूरी है। इस बात को गंभीरता से महसूस किया गया कि विभिन्न समस्याओं के अतिरिक्त कोरोना महामारी ने कुष्ठ रोगियों की दशा और बदतर कर दी।
विज्ञापन
human rights commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्यों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव वाले कानून और उसके विभिन्न प्रावधानों को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश मिश्रा ने एक बैठक में कहा कि कुष्ठ रोग से पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह जरूरी है। बैठक के दौरान इस बात को गंभीरता से महसूस किया गया कि विभिन्न समस्याओं के अतिरिक्त कोरोना महामारी ने कुष्ठ रोगियों की दशा और बदतर कर दी। खासकर उनके जीवन यापन और भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विशेषज्ञ के पूर्व एचओडी डॉ. आरडी मुखीजा का कहना है कि कुष्ठ छूआछूत की बीमारी नहीं है। ऐसे कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करें। इस बीमारी का इलाज संभव है। एम्स के चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि अगर इस बीमारी का इलाज सही तरीके से हो जाए तो यह पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
विज्ञापन