फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National heroes need not prove whether they are in favor or against the nation MP Navneet Rana

राष्ट्रीय नायकों को साबित करने की जरूरत नहीं कि वह राष्ट्र के पक्ष में हैं या खिलाफ: सांसद नवनीत राणा

Mon, 08 Feb 2021 08:41 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
National heroes need not prove whether they are in favor or against the nation MP Navneet Rana
महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में किसान आंदोलन के विरोध और समर्थन का दौर जारी है। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई इस आंदोलन को लेकर अपनी बात रख रहा है। इस मामले में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां भी पीछे नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें निशाने पर भी लिया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र में अमरावती से सांसद नवनीत राणा अब किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात रखने वाले इन मशहूर सितारों व कलाकारों के पक्ष में उतर आई हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, सांसद नवनीत ने कहा कि राष्ट्रीय नायकों को किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है कि वह राष्ट्र के पक्ष में हैं या उसके खिलाफ। उन्होंने आगे कहा कि यह एक लोकतंत्र है, हम जब चाहें खुद को अभिव्यक्त कर सकते हैं। अगर कोई किसी ट्वीट के आधार पर सेलिब्रिटीज को जज कर रहा है, तो ऐसे लोग भारत विरोधी हैं।  

विज्ञापन

 

बता दें, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली सहित अन्य सितारों द्वारा किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट की जांच के आदेश दिए हैं। असल में राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कहीं इन सितारों ने यह ट्वीट मोदी सरकार के दबाव में आकर तो नहीं किए हैं।



महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत के बाद शुरू की है। दरअसल, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री अनिल देशमुख से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली सहित कई बड़े सितारों ने जो ट्वीट किए हैं उनमें कई शब्द कॉमन हैं, जैसे ‘अमिकेबल’। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या यह सभी ट्वीट किसी दबाव में किए गए थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed