फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Flag unfurl at RSS headquarters the Sangh wished the countrymen

Republic Day: आरएसएस के मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Sun, 26 Jan 2025 03:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Jan 2025 03:20 PM IST
विज्ञापन
National Flag unfurl at RSS headquarters the Sangh wished the countrymen
आरएसएस के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार नई दिल्ली स्थित संघ कार्यालय पर तिरंगा फहराते हुए। - फोटो : Amar Ujala

पूरा देश आज पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया। संगठन ने पूरे देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और देश के निर्माण के लिए अपनी तरफ से हर संभव योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की है।      

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने आज 76वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर संघ के मुख्यालय केशव कुंज, झंडेवालान कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, परंतु इसके बाद भी कुछ समय तक हमारा देश अंग्रेजों के नियमों-कानूनों के अनुसार चल रहा था। अपने देश के कानून के शीर्ष विद्वान डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में देश के संविधान का निर्माण हुआ और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। 
विज्ञापन


आलोक कुमार ने कहा कि आज हमारा देश पूरी तीव्र गति से विकास कर रहा है। यह और तेजी से उन्नति करे, यही ईश्वर से कामना है। उन्होंने आज 76वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में अपनी तरफ से हर संभव योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed