{"_id":"575dd81a4f1c1b273e11be46","slug":"national-executive-meet-varun-s-entry-is-steamed-slogans-for-cm-candidate-of-bjp-for-mission-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: धमाकेदार रही वरुण की एंट्री, सीएम के लिए लगे नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: धमाकेदार रही वरुण की एंट्री, सीएम के लिए लगे नारे
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 06:02 AM IST
विज्ञापन
लाव-लश्कर के साथ पहुंचे वरुण के साथ युवा कार्यकर्ताओं की भीड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम प्रत्याशी के नाम का एलान करने से पल्ला झाड़ रही हो लेकिन यहां जुटे बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं ने अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। शनिवार को केपी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित बैठक में शामिल होने से पहले दयानंद मार्ग स्थित होटल लीजेंड पहुंचे वरुण गांधी की धमाकेदार इंट्री ने सीएम प्रत्याशी के नाम पर चल रही बहस को नई दिशा दे दी है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा कौन होगा, यह अभी तय नहीं। सीएम प्रत्याशी के लिए वरुण गांधी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद योगी आदित्यनाथ के नाम पर भी चर्चा चल रही है। हालांकि कार्यकारिणी की बैठक से पहले ही पार्टी के बड़े नेता स्पष्ट कर चुके थे कि सीएम प्रत्याशी का नाम पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ही तय होगा। इसके बावजूद कार्यकारिणी की बैठक में लंबे-चौड़े काफिले के साथ पहुंचे वरुण गांधी के समर्थन में जमकर नारे लगे। वरण के साथ दो दर्जन से अधिक वाहनों में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम प्रत्याशी मानते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
नारेबाजी के दौरान होटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अरुण जेटली भी मौजूद थे। होटल परिसर में भी वरुण के लिए नारेबाजी होती रही। इस बीच बैठक में शामिल होने के लिए होटल से निकल रहे अरुण जेटली का वरुण से आमना-सामना हो गया। वरुण ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और दो मिनट के लिए जेटली से बात की। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह क्या गुल खिलाता है, यह सीएम प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल शाम को प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सीएम प्रत्याशी के मुद्दे पर कहा कि सीएम प्रत्याशी कार्यकारिणी की बैठक में तय नहीं होते। इस पर पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन