फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National drug pricing regulator fixes retail prices of 23 medicines including diabetes or high blood pressure

BP-डायबिटीज की 23 दवाइयों के दाम तय: अब 10 रुपये में मेटफॉर्मिन तो 13 में मिलेगी ट्रिप्सिन-ब्रोमेलैन

Fri, 09 Jun 2023 07:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 07:01 PM IST
सार

एनपीपीए देश में थोक दवाओं और फॉर्मूलेशन का नियंत्रण और कीमतों को तय और संशोधित करता है। विभाग देश में दवाओं की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करता है। दवाइयों के कीमतों की निगरानी भी करता है। इसके साथ ही ग्राहकों से वसूले गए अधिक मूल्यों की भी वसूली करता है। 

विज्ञापन
National drug pricing regulator fixes retail prices of 23 medicines including diabetes or high blood pressure
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock

विस्तार

राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण नियामक (एनपीपीए) ने शुक्रवार को 23 दवाओं के खुदरा मूल्य तय किए हैं। इनमें BP-डायबिटीज के इलाज की दवाइयां शामिल हैं। एनपीपीए ने 26 मई 2023 को हुई 113वीं बैठक में ड्रग्स ऑर्डर 13 के तहत दाम तय किए हैं।

विज्ञापन


यह है विभाग के नए आदेश
एनपीपीए ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, मधुमेह में उपयोगी ग्लिक्लाजाइड ईआर और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की एक टेबलेट का दाम 10.03 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा विभाग ने टेल्मिसर्टन, क्लोरथालिडोन और सिल्नीडिपाइन की एक टेबलेट की कीमत 13.17 रुपए तो वहीं ट्रिप्सिन, ब्रोमेलैन, रुटोसाइड ट्राइहाइड्रेट और डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट की एक गोली का दाम 20.51 रुपये तय किया है। एनपीपीए ने 2013 के आदेशों के तहत 15 अनुसूचित फॉर्मूलेशन के अधितम मूल्य को भी संशोधित किया है। आदेश के अनुसार, अनुसूचित सूत्रीकरण की भी अधिकतम कीमत तय और संशोधित की है।
विज्ञापन


कीमतों और दवाइयों पर निगरानी करती है संस्था
एनपीपीए देश में थोक दवाओं और फॉर्मूलेशन का नियंत्रण और कीमतों को तय और संशोधित करता है। विभाग देश में दवाओं की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करता है। दवाइयों के कीमतों की निगरानी भी करता है। इसके साथ ही ग्राहकों से वसूले गए अधिक मूल्यों की भी वसूली करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही कई दवाओं पर लगाया था प्रतिबंध
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले शुक्रवार को 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक लगाया था। प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण जैसे सर्दी खांसी, कफ, बुखार को ठीक करने वाली निमेसुलाइड और पैरासिटामोल टैबलेट के अलावा क्लोफेनिरामाइन मेलेट और कोडाइन सिरप का कांबिनेशन, फोल्कोडाइन और प्रोमेथाजाइन, एमोक्सोलिन और ब्रोहेक्साइन थी। इनके अलावा ब्रोहेक्साइन और डेक्सट्रोमेथोरफैन और अमोनियम क्लोराइड और मेंथोल, पैरासिटामोल और ब्रोहेक्साइन और फेनाइलेफराइन और क्लोरफेनिरामाइन और गुइफेंसिन और सैलबुटामोल और ब्रोहेक्साइन के कॉम्बिनेशन वाली दवा शामिल थी। 

यह भी पढ़ें: Drugs: फौरन आराम देने वाली 14 दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, विशेषज्ञ समिति की सलाह पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed