फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nation remember Atal Bihari Vajpayee, BJP organize Kavyanjali

अटल बिहारी वाजपेयी को मंगलवार को याद करेगा देश, काव्यांजलि आयोजित करेगी भाजपा

Mon, 23 Dec 2019 10:18 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो Published by: देव कश्यप Updated Mon, 23 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Nation remember Atal Bihari Vajpayee, BJP organize Kavyanjali
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

भाजपा मंगलवार 24 दिसंबर को अपने संस्थापक सदस्य और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करेगी। मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। इसके लिए भाजपा मुख्यालय से लेकर प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह के अनुसार अटल जी की जयंती को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।

विज्ञापन


इस दिन पूरे देश में अटल जी को याद किया जाएगा और काव्यांजलि का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री.....स्मृति स्थल में देंगे श्रद्धांजलि

वाजपेयी जी को याद करने और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी समेत तमाम नेता स्मृति स्थल जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं के मुताबिक देश भर में अटल जी को याद करने, उनके बताए रास्तों का अनुसरण करने समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल 16 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed