फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nasscom Survey: IT sector growth rate will be 8.4 percent in FY23 to 245 billion dollar

Nasscom Survey: 8.4 फीसदी रहेगी इस साल आईटी सेक्टर की वृद्धि दर, 2.90 लाख नौकरियां बढ़ीं

Thu, 02 Mar 2023 04:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Mar 2023 04:51 AM IST
सार

नैसकॉम की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के बीच करवाए सर्वे के अनुसार सभी भारत के आईटी उद्योग को लेकर सकारात्मक हैं, लेकिन सतर्कता भी बरतना चाहते हैं। शायद इसी वजह से नैसकॉम ने साल 2024 में सेक्टर की वृद्धि का अनुमान जारी नहीं किया।

विज्ञापन
Nasscom Survey: IT sector growth rate will be 8.4 percent in FY23 to 245 billion dollar
नैसकॉम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का आईटी सेक्टर वित्त वर्ष 2023 में 8.5 फीसदी की दर से बढ़ कर 24,500 करोड़ डॉलर का हो जाएगा। पिछले साल यह 15.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। नैसकॉम ने बुधवार को बताया कि 31 मार्च को खत्म हो रहे वर्ष में 2.90 लाख नौकरियां बढ़ीं। यह 2022 के 4.5 लाख से काफी कम हैं। इसके पीछे बीते साल कोविड महामारी की वजह से तकनीक में हुए ज्यादा निवेश, इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ती महंगाई को माना गया।

विज्ञापन


नैसकॉम की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के बीच करवाए सर्वे के अनुसार सभी भारत के आईटी उद्योग को लेकर सकारात्मक हैं, लेकिन सतर्कता भी बरतना चाहते हैं। शायद इसी वजह से नैसकॉम ने साल 2024 में सेक्टर की वृद्धि का अनुमान जारी नहीं किया। इसे उतार-चढ़ाव भरे समय के संकेत की तरह देखा जा रहा है। नैसकॉम अध्यक्ष देबजानी घोष ने बताया कि वैश्विक कारणों व चिंताओं से आईटी कंपनियों में कई मामलों पर निर्णय में देरी हो रही है। इनमें कॉन्ट्रैक्ट जारी करना भी शामिल है।

विज्ञापन

अच्छे-बुरे संकेत

अच्छे: देश की टॉप 5 आईटी कंपनियों के पास 1,800 करोड़ डॉलर की डील पाइपलाइन में हैं। यह बताता है कि इस सेक्टर में मजबूत मांग बनी हुई है। कई कंपनियां अपने क्लाइंट्स की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगा रही हैं। काम भी 6 से 7 प्रतिशत बढ़ सकता है। यह मुनाफा बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुरे: घोष के अनुसार फ्रेश इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स में रोजगारपरक कौशल की कमी मिल रही है। ऐसा शिक्षण प्रणाली में मौजूद खामियों से हो रहा है। इसमें निवेश की जरूरत है।

21.8 फीसदी कर्मचारियों ने अपनी कंपनी छोड़ी
आईटी कंपनियों को परेशान करने वाला ट्रेंड कर्मचारियों का एट्रिशन (अपनी मौजूदा कंपनी छोड़ना) ऊंचे स्तर पर रहा। 21.8 प्रतिशत कर्मचारियों ने दिसंबर तिमाही में नौकरी छोड़ी। हालांकि यह जून तिमाही के 25.7 प्रतिशत से कम रहा।


सेक्टर से इतना रोजगार

  • 54 लाख लोगों को आईटी कंपनियों में सीधा रोजगार मिल रहा, इनमें 20 लाख महिलाएं।
  • 2.90 लाख रोजगार 2023 में और 4.5 लाख 2022 में बढ़ा।
  • 2023 में नौकरियां पाने वालों में 1.50 लाख पुरुष और 1.40 लाख महिलाएं।

टीसीएस अध्यक्ष कृष्णन रामानुजन ने कहा कि पिछले दो साल अपवाद थे, इस साल कोविड-पूर्व के समय से ज्यादा भर्तियां होंगी। 

नई तकनीकें : एआई से नई नौकरियां आएंगी
घोष ने दावा किया कि चैटजीपीटी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक आधारित माध्यमों का नौकरियों पर सीमित असर होगा। यह कर्मचारियों द्वारा बार-बार किये जाने वाले कामों की जगह ले सकते हैं, लेकिन इनसे अंततः: नई नौकरियां आएंगी।

आईटी सेक्टर : एक नजर

  • 58 प्रतिशत वैश्विक आईटी जरूरतें भारत पूरी कर रहा।
  • 9.4 प्रतिशत की दर से बढ़कर 19,400 करोड़ डॉलर रहा आईटी निर्यात।
  • 13 प्रतिशत की दर से बढ़ा घरेलू राजस्व, प्रमुख वजह सरकार व सरकारी कंपनियों से हुआ निवेश।
  • 50,000 करोड़ डॉलर तक सेक्टर के पहुंचने का अनुमान साल 2030 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed