{"_id":"66776fcf06c450f1f00ee106","slug":"nasscom-report-deeptech-startups-in-india-increase-numbers-makes-it-third-largest-pool-globally-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: भारत में डीपटेक स्टार्टअप की संख्या बढ़ी, विश्वस्तर पर यह तीसरा सबसे बड़ा पूल बना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिपोर्ट: भारत में डीपटेक स्टार्टअप की संख्या बढ़ी, विश्वस्तर पर यह तीसरा सबसे बड़ा पूल बना
Sun, 23 Jun 2024 06:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 06:14 AM IST
सार
प्रौद्योगिकी उद्योग निकाय नैसकॉम और वैश्विक परामर्श कंपनी जिनोव की रिपोर्ट में कहा गया, मौजूदा समय में भारत में 3,600 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप हैं, जिनमें से 480 पिछले साल ही स्थापित किए गए। यह संख्या 2022 में स्थापित डीपटेक स्टार्टअप की संख्या से लगभग दोगुना है।
विज्ञापन
स्टार्टअप (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में 2023 में ‘डीपटेक’ स्टार्टअप में वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें 480 नये उद्यम उभरे, जिससे यह विश्वस्तर पर तीसरा सबसे बड़ा पूल बन गया है। हालांकि, प्रौद्योगिकी उद्योग निकाय नैसकॉम और वैश्विक परामर्श कंपनी जिनोव की रिपोर्ट ने वित्तपोषण में गिरावट की चिंताजनक प्रवृत्ति को उजागर किया है, जो इन स्टार्टअप के लिए एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया, मौजूदा समय में भारत में 3,600 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप हैं, जिनमें से 480 पिछले साल ही स्थापित किए गए। यह संख्या 2022 में स्थापित डीपटेक स्टार्टअप की संख्या से लगभग दोगुना है। हालांकि, भारत की डीपटेक संभावनाएं वित्तपोषण की कमी के कारण अवरुद्ध हैं। इसमें कहा गया, कुछ अन्य प्रमुख डीपटेक पारिस्थितिकी तंत्र में स्टार्टअप की तुलना में भारतीय डीपटेक स्टार्टअप को हर चरण में औसत निवेश का एक अंश ही प्राप्त होता है।
विज्ञापन