फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nasal Vaccine: the nasal vaccine for coronavirus will come this month

Nasal Vaccine: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इसी महीने आएगी नेजल वैक्सीन, नए वैरिएंट पर भी होगी कारगर

Fri, 05 Aug 2022 04:17 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Aug 2022 04:17 PM IST
सार

Nasal Vaccine: कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कोविड-19 से बचाने के लिए इंजेक्टेबल वैक्सीन के साथ.साथ नेजल वैक्सीन भी मिल जाएगी। कंपनी ने करीब 4000 वॉलंटियर्स के साथ नेजल वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है...

विज्ञापन
Nasal Vaccine: the nasal vaccine for coronavirus will come this month
nasal vaccine - फोटो : istock

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक ओर नई वैक्सीन जल्द ही बाजार में आ सकती है। कोविड-19 वैक्सीन की नेजल वैक्सीन (नाक से दी जाने वाली वैक्सीन) पर भारत बायोटेक का काम अंतिम दौर में है। भारत बायोटेक ने कहना है कि, कंपनी को इसी महीने में नियामकीय लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉक्टर कृष्णा एल्ला का कहना है कि अगर सब कुछ सही रहा तो इसी महीने में कंपनी को लाइसेंस मिल जाएगा। इस बीच देश में अगर कोई नया वैरिएंट आता है, तो नेजल वैक्सीन लगाकर काम करते रहना ज्यादा सहज होगा। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के पास मंकीपॉक्स के लिए वैक्सीन बनाने की भी क्षमता है। गुजरात के अंकलेश्वर में उनकी कंपनी का प्लांट और जर्मनी में बावेरियन नॉर्डिक ही दो जगहें हैं, जिनके पास मंकीपॉक्स की वैक्सीन के उत्पादन की क्षमता है।

विज्ञापन

 

देश की दवा नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने भारत बायोटेक को नेजल वैक्सीन का नौ जगहों पर क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी थी। डीजीसीआई ने इसके अलावा कंपनी को को वैक्सीन और नेजल वैक्सीन की क्षमता और सुरक्षा की तुलना करने की भी अनुमति प्रदान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जल्द ही लोगों को कोविड-19 से बचाने के लिए इंजेक्टेबल वैक्सीन के साथ.साथ नेजल वैक्सीन भी मिल जाएगी। कंपनी ने करीब 4000 वॉलंटियर्स के साथ नेजल वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और इस दौरान एक भी अवांछित घटना सामने नहीं आई है। इस बीच देश में अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट आता है, तो उससे भी निपटा जा सकेगा।

 

डॉक्टर एल्ला ने नाक से दी जाने वाली वैक्सीन का समर्थन करते हुए कहा है कि कोई भी इंजेक्ट की जाने वाली वैक्सीन शरीर के निचले हिस्से को सुरक्षा प्रदान करती है, इसलिए वैक्सीन लेने के बावजूद लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। नेजल वैक्सीन पूरे शरीर को सुरक्षा प्रदान करती है। कोविड-19 के वैरिएंट बीए 5 को लेकर कहा कि ये डेल्टा और ओमीक्रॉन वैरिएंट से बिलकुल अलग है। अगर यह वैरिएंट आक्रमण करता है तो हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed