फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASA contacted Congress, BJP jibe ahead of Halla Bol, calls it Rahul Gandhi relaunch

राहुल पर भाजपा का तंज: बार-बार फुस्स फिर भी एक ही रॉकेट की लॉन्चिंग... अब नासा पूछ रहा- कैसे कर लेते हो भाई

Sun, 04 Sep 2022 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Sep 2022 11:36 AM IST
सार

राहुल गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली आज की रैली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत है। सात सितंबर को राहुल गांधी अपनी 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ी यात्रा शुरू करेंगे।
 

विज्ञापन
NASA contacted Congress, BJP jibe ahead of Halla Bol, calls it Rahul Gandhi relaunch
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राहुल गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली कांग्रेस की 'हल्ला बोल' रैली का मजाक उड़ाते हुए तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावााला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने से नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हैं।  वे कांग्रेस से संपर्क करके पूछ रहे हैं कि पार्टी इसका प्रबंधन कैसे कर रही है। पूनावाला ने कहा कि हल्ला बोल रैली 'राहुल रीलॉन्चिंग' का पांचवा सीजन है। इससे पहले चार सीजन फ्लॉप हो चुके हैं। पूनावाला इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने ममता बनर्जी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता 'मैं हूं न' मूवी की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इन नेताओं की हालत एक अनार(कुर्सी) पांच बीमार जैसी हो गई। 

विज्ञापन


कांग्रेस की आज हल्ला बोल रैली
बता दें कि आज कांग्रेस मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि के खिलाफ हल्लाबोल अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता भाग लेने जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ी यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।"



जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed