{"_id":"5a7987684f1c1bca798b80de","slug":"naresh-agrawal-said-the-nation-should-take-action-on-ceasefire-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश अग्रवाल का विवादित बयान- 'आतंकी पड़ रहे भारी, पाक फौज आएगी तो क्या करेंगे'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नरेश अग्रवाल का विवादित बयान- 'आतंकी पड़ रहे भारी, पाक फौज आएगी तो क्या करेंगे'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Naresh Agrawal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कहते हैं कि शहादत खाली नहीं जाएगी, कोई हमारी तरफ आंख नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री भी यही कहती हैं लेकिन आंख तो रोज उठ रही है। अगर आतंकवादी यह हाल कर रहे हैं तो जब पाकिस्तानी फौज आयेगी तो क्या हालत होगी। सपा सांसद ने कहा कि देश को कड़े निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यह सरकार बॉर्डर पर लाल आंख दिखाने की बात कहती है लेकिन तब चुप हो जाती है जब देश में बहुत बुरा हो रहा हो। उन्होंने सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर चुटकी ली थी।
विज्ञापन