फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi will give adieu to players for Rio Olympics

Exclusive: पीएम मोदी रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को देंगे विदाई

Mon, 23 May 2016 05:02 AM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will give adieu to players for Rio Olympics
मन की बात के जरिए देंगे विदाई - फोटो : Getty
ओलंपिक हो, एशियाई खेल या फिर कॉमनवेल्थ गेम्स अब तक यही परंपरा रही है कि इन खेलों में पदक जीतकर आने वाले सूरमा ही प्रधानमंत्री से मिलते रहे हैं। इस बार मोदी सरकार परंपरा से कुछ हटकर करने जा रही है। मन की बात कार्यक्रम में रविवार को रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिए अपने की मन की बात कहने वाले पीएम मोदी इस बार खुद रियो का टिकट हासिल कर चुके भारतीय दल को विदाई देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएमओ की इस पहल को खेल मंत्रालय अंतिम रूप देने में जुट गया है। जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों से पीएम मिलकर उनमें जज्बा भरने के साथ उन्हें ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहेंगे।  रविवार को भी उन्होंने अपील की कि रियो जाने वाले खिलाड़ियों के लिए माहौल तैयार करें।
विज्ञापन


विदाई समारोह के जरिये इस माहौल की मुख्य कड़ी से वह खुद जुड़ने जा रहे हैं। दरअसल, खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल जब असम चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे तो रियो ओलंपिक की तैयारियां पटरी से न उतरने पाएं इसके लिए पीएमओ इसकी कमान खुद अपने हाथों में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 91 खिलाड़ी रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं

Narendra Modi will give adieu to players for Rio Olympics
ओलंपिक्स - फोटो : Getty

मंत्रालय को अभी भी ओलंपिक की तैयारियों की छोटी से छोटी रिपोर्ट पीएमओ को देनी होती है। इसके चलते पीएम भी ओलंपिक की तैयारियों से भली भांति वाकिफ हैं। यही कारण है कि पीएमओ ने खेल मंत्रालय से विदाई समारोह की तैयारियां करने को कहा।

10 से 19 जुलाई केे बीच एक भव्य विदाई समारोह की तैयारी की जा रही है। पीएम की उपलब्धता को देखते हुए इस अवधि के बीच किसी दिन यह समारोह आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्रालय और कुछ खेल संघों का मानना है कि पीएम की यह पहल खिलाड़ियों के लिए टॉनिक का काम कर सकती है।

अब तक 91 खिलाड़ी रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। यह संख्या सौ के आसपास पहुंच सकती है। किसी भी ओलंपिक भारत का अब तक इतना बड़ा दल नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed