{"_id":"5daf273d8ebc3e015b67beb5","slug":"narendra-modi-meet-henry-kissinger-condoleezza-rice-robert-gates-tony-blair-and-john-howard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्रियों और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्रियों और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से की मुलाकात
Tue, 22 Oct 2019 09:28 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्रियों, पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर और अन्य के साथ पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर और कोंडोलीजा राइस, पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi with former US Secretaries of State Henry Kissinger and Condoleezza Rice, former Secretary of Defence Robert Gates, former British PM Tony Blair and former Australian PM John Howard. pic.twitter.com/MfzZLlSWte
— ANI (@ANI) October 22, 2019विज्ञापन
हेनरी किसिंजर ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर कहा था कि दोनों देशों के बीच संबंधों की जड़ें 1971 के बांग्लादेश संकट से जुड़ी हुई हैं। इसके बाद दोनों देशों ने कई मुद्दों पर विपरीत विचार होने के बावजूद सुरक्षा और अर्थव्यवस्था जैसे मुख्य मुद्दों पर एक जैसा दृष्टिकोण बनाया।
विज्ञापन
भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी मंच पर किसिंजर ने कहा था कि बांग्लादेश संकट दोनों देशों को टकराव के रास्ते पर ले आया था। 1971 में इस संकट को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ। बांग्लादेश (युद्ध से पहले पूर्वी पाकिस्तान) में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिसंबर 1971 में अमेरिकी नौसेना का सातवां बेड़ा बंगाल की खाड़ी में भेजा गया था, जिससे भारत को खतरा महसूस हुआ।