फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Narendra Modi has forfeited his right to form government": Chidambaram after LS poll results

LS Polls Result: नतीजों के बाद चिदंबरम ने मांगा PM मोदी का इस्तीफा; बोले- इस सरकार में बेरोजगरी, महंगाई चरम पर

Wed, 05 Jun 2024 09:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jun 2024 09:26 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा को बहुमत भी नहीं मिल सका। इसलिए जनमत का सम्मान करते हुए मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

विज्ञापन
"Narendra Modi has forfeited his right to form government": Chidambaram after LS poll results
पी. चिदंबरम - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद ही स्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन

भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा, मोदी सरकार बरोजगारी और महंगाई को कम करने में नाकाम रही है। 

बहुमत के आंकडे़ से भाजपा 32 सीटें दूर रही

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कुल 240 सीट मिलीं, जो कि बहुतम के आंकड़े 272 से 32 सीटें दूर है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा को सरकार बनाने के लिए जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी पर निर्भर रहना होगा। 

विज्ञापन


‘भाजपा ने खुद के लिए 370 का लक्ष्य रखा और 240 सीटें मिलीं’

चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अब सत्ता छोड़ देनी चाहिए। पिछली बार भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं और इस बार 370 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन पार्टी 240 के आसपास ही सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने लोगों के दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई को स्वीकार नहीं किया। मोदी सरकार में बेरोजगारी और महंगाई दोनों चरम पर हैं। 

‘जनता ने बता दिया उन्हें नई सरकार चाहिए’

चिदंबरम ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के जनमत से स्पष्ट हो गया है कि वो नई सरकार चाहते हैं। राजनीतिक पार्टियों को जनता के फैसले का सम्मान करते हुए नई सरकार बनानी चाहिए। 

चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने एनडीए के 400 पार का दावा किया था लेकिन वो 240 पर ही सिमट गए। हालांकि कांग्रेस को लेकर चिदंबरम का कहना है कि 99 सीटें जीतने के साथ ही कांग्रेस में काफी मजबूती हुई है। 


मोदी बोले- यह ‘सबके साथ, सबके विकास’ की जीत

TRAलोकसभा चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर संबोधित करते हुए कहा, ‘एनडीए को एकबार फिर से बहुमत देने के लिए जनता का बहुत धन्यवाद, आपने हम पर एक बार फिर विश्वास जताया है। यह ‘सबसे साथ और सबके विकास’ की जीत है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed