एससीओ समिट में भाग लेने के लिए बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, पुतिन-जिनपिंग संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गए। इस दौरान समिट के अलावा पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
बुधवार को विदेश मंत्रालय ने बताया था कि भारत सरकार के पास प्रधानमंत्री के वीवीआईपी प्लेन को बिश्केक में होने वाले एससीओ सम्मेलन में जाने के लिए दो रास्ते हैं। सरकार ने फैसला लिया था कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान से नहीं, बल्कि ओमान, ईरान और सेंट्रल एशियन देशों से होते हुए बिश्केक जाएंगे।
शंघाई सहयोग संगठन के 2019 का शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 13 और 14 जून को आयोजित हो रहा है। इससे पहले खबर थी कि किर्गिस्तान जाने के लिए पीएम मोदी पाकिस्तान के हवाई रूट का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इजाजत भी दे दी थी, लेकिन समिट के ठीक एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने फैसला लिया कि पीएम मोदी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं जाएंगे।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi is welcomed by dignitaries upon his arrival in Bishkek, Kyrgyzstan. He will attend the SCO summit in the city later and hold bilateral meetings with Russia's President Vladimir Putin and China's Xi Jinping on the sidelines of the summit. pic.twitter.com/28fQdF2o5n
— ANI (@ANI) June 13, 2019
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि एससीओ सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच हो सकती है, लेकिन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ऐसी खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच किसी तरह की बैठक का आयोजन नहीं हो रहा है।
आज किर्गिस्तान में पीएम मोदी का ये हैं कार्यक्रम
- शाम 03.00- बिश्केक के मनास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे पीएम मोदी
- शाम 04.50- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता
- शाम 05.30- रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता
- शाम 06.30- किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रात्रिभोज
- रात 10.00- अफगानी राष्ट्रपति अशरफ घानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता